भीषण सड़क हादसा, बस में सवार 5 लोगों की मौत

Posted On:- 2024-07-10




दिल्ली से बिहार जा रही बस का यूपी के अमेठी में एक्सीडेंट, 5 यात्रियों की मौत, 11 घायल

अमेठी (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस घटना में बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से तीन यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की है, जहां देर रात करीब दो बजे दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस सामने खड़े किसी वाहन से टकरा गई। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है।



Related News
thumb

दाना की दस्तक: 500 से ज्यादा ट्रेन और 300 फ्लाइट्स रद्द...

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात ओडिशा के तट से टकराने वाला है।


thumb

तैयार हो रही संविदा कर्मियों की फाइल, दिवाली से पहले मिल सकता है तोहफा

नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे संविदा कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।


thumb

ट्रेन के AC कोच में करते हैं सफर? जान लें कैसी है सफाई व्यवस्था

ट्रेन में भारत के हजारों लोग हर दिन यात्रा करते होंगे लेकिन उन्हें नहीं पता कि AC कोच में जो कंबल उन्हें दिया जा रहा है



thumb

गांजा भरी बीड़ी को जलाने एक्साइज ऑफिस में माचिस मांगने पहुंचे छात्...

इडुक्की में एक अनोखा मामला सामने आया है। मुन्नार के मनोरम हिल स्टेशन की स्कूल यात्रा पर आए छात्रों को गांजा पीना मंहगा पड़ गया।


thumb

महिला मनरेगा कामगारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख

विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं (वार्षिक आय ढाई लाख तक) को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दिए जाने की अधिसूचना जारी...