एमपी के चड्डी-बनियान गैंग का कर्नाटक में आतंक, पुलिसकर्मियों पर किया हमला...

Posted On:- 2024-07-10




बंगलूरू (वीएनएस)। मध्य प्रदेश का चड्ढी-बनियान गैंग कर्नाटक में आतंक मचा रहा है। इस गैंग ने मंगलूरू के मुल्की में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मंगलवार को हासन के सक्लेश्पुर में चड्ढी बनियान गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें सक्लेश्पुर से मुल्की लाया गया, जहां से ये चारों फरार हो गए। मुल्की में नकद और ज्वेलरी लूटने के बाद ये चारों बंगलूरू की तरफ भाग गए। लूटपाट में उन्होंने एक बुजुर्ग दंपती को घायल कर दिया।

इस घटना के बाद मंगलूरू पुलिस ने उन्हें पांच घंटे के भीतर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, अपराधी भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की टीम ने अपराधियों पर गोली चला दी। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी को पैर में गोली भी लगी। उसे सरकारी वेनलॉक अस्पताल के पुलिस वॉर्ड में रखा गया है।

सोमवार की सुबह चड्ढी-बनियान गैंग के सदस्यों ने कोटेकानी क्षेत्र में एक घर में तोड़फोड़ भी की। घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती को डराने-धमकाने के साथ उनके पास से सोने के गहने और नकद लेकर भाग निकले। उन्होंने कुल 15 लाख रुपये की लूटपाट की। इसके अलावा एक कार भी अपने साथ ले गए थे। चड्ढी-बनियान गैंग के ये सभी अपराधी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। 



Related News
thumb

दाना की दस्तक: 500 से ज्यादा ट्रेन और 300 फ्लाइट्स रद्द...

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात ओडिशा के तट से टकराने वाला है।


thumb

तैयार हो रही संविदा कर्मियों की फाइल, दिवाली से पहले मिल सकता है तोहफा

नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे संविदा कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।


thumb

ट्रेन के AC कोच में करते हैं सफर? जान लें कैसी है सफाई व्यवस्था

ट्रेन में भारत के हजारों लोग हर दिन यात्रा करते होंगे लेकिन उन्हें नहीं पता कि AC कोच में जो कंबल उन्हें दिया जा रहा है



thumb

गांजा भरी बीड़ी को जलाने एक्साइज ऑफिस में माचिस मांगने पहुंचे छात्...

इडुक्की में एक अनोखा मामला सामने आया है। मुन्नार के मनोरम हिल स्टेशन की स्कूल यात्रा पर आए छात्रों को गांजा पीना मंहगा पड़ गया।


thumb

महिला मनरेगा कामगारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख

विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं (वार्षिक आय ढाई लाख तक) को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दिए जाने की अधिसूचना जारी...