दिल्ली के पूर्व मंत्री ने थामा भाजपा का दामन, छतरपुर विधायक ने भी छोड़ा आप का साथ

Posted On:- 2024-07-10




नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके और आम आदमी पार्टी को अलविदा कह चुके राजकुमार आनंद ने बुधवार को बसपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर वे बसपा में शामिल हुए थे। इनके अलावा आप के छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर और आप पार्षद उमेद सिंह फोगाट भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

वहीं, पूर्व विधायक वीणा आनंद, आप नेता रत्नेश गुप्ता और सचिन राय भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद सचदेवा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई।

राजकुमार आनंद ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने जीत दर्ज की थी। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री थे। उन्होंने दिल्ली सरकार पर अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए मंत्री पद के साथ ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया।



Related News
thumb

दाना की दस्तक: 500 से ज्यादा ट्रेन और 300 फ्लाइट्स रद्द...

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात ओडिशा के तट से टकराने वाला है।


thumb

तैयार हो रही संविदा कर्मियों की फाइल, दिवाली से पहले मिल सकता है तोहफा

नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे संविदा कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।


thumb

ट्रेन के AC कोच में करते हैं सफर? जान लें कैसी है सफाई व्यवस्था

ट्रेन में भारत के हजारों लोग हर दिन यात्रा करते होंगे लेकिन उन्हें नहीं पता कि AC कोच में जो कंबल उन्हें दिया जा रहा है



thumb

गांजा भरी बीड़ी को जलाने एक्साइज ऑफिस में माचिस मांगने पहुंचे छात्...

इडुक्की में एक अनोखा मामला सामने आया है। मुन्नार के मनोरम हिल स्टेशन की स्कूल यात्रा पर आए छात्रों को गांजा पीना मंहगा पड़ गया।


thumb

महिला मनरेगा कामगारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख

विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं (वार्षिक आय ढाई लाख तक) को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दिए जाने की अधिसूचना जारी...