आज गुरु पूर्णिमा

Posted On:- 2024-07-21




आज यानी 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसे आषाढ़ी और आषाढ़ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन अपने सभी गुरुजनों का नमन कर उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें। शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। गुरुओं के बारे में स्वयं भगवान शिवजी कहते हैं- गुरुर्देवो गुरुर्धर्मो, गुरौ निष्ठा परं तपः। गुरोः परतरं नास्ति, त्रिवारं कथयामि ते।। अर्थात् गुरु ही देव हैं, गुरु ही धर्म हैं, गुरु में निष्ठा ही परम धर्म है। गुरु से अधिक और कुछ नहीं है। 

गुरु पूर्णिमा के दिन करें इन मंत्रों का जाप

गुरुर्देवो गुरुर्धर्मो, गुरौ निष्ठा परं तपः। गुरोः परतरं नास्ति, त्रिवारं कथयामि ते ।।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥

ॐ शिवरूपाय महत् गुरुदेवाय नमः

ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:

ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।

ॐ गुरुभ्यों नम:

गुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

होगा भगवान शिव भी किसी न किसी के ध्यान में लगे रहते हैं यानि उनसे भी बड़ा कोई है जो उन्हें मार्गदर्शन देता है और जिनकी शरण में वे अपना मस्तक झुकाते हैं। गुरु की आवश्यकता सिर्फ मनुष्यों को ही नहीं बल्कि स्वयं भगवान को भी होती है। यह बात गुरु सांदीपनि और कृष्ण जी पर अच्छे से लागू होती है। गुरु सांदीपनि भगवान कृष्ण और बलराम दोनों के गुरु थे। उनके गुरुकुल में कई महान राजाओं के पुत्र पढ़ते थे, लेकिन गुरु सांदीपनि ने कृष्ण जी को पूरी 64 कलाओं की शिक्षा दी थी। भगवान विष्णु के अवतार होने के बाद भी कृष्ण जी ने गुरु सांदीपनि से शिक्षा ग्रहण की। गुरु-शिष्य के इस अनोखे रिश्ते से यह साबित होता है कि कोई भी चाहे कितना ही ज्ञानी हो, फिर भी उसे एक गुरु की आवश्यकता तो होती ही है। यहां पर एक बात यह भी सामने आती है कि जब कृष्ण जी की शिक्षा पूरी हो गई तो गुरु सांदीपनि ने उनसे गुरु दीक्षा के रूप में यमलोक से अपने पुत्र को वापस लाने को कहा और कृष्ण जी ने भी उनके पुत्र को वापस धरती पर लाकर अपनी गुरु दीक्षा दी। यानि गुरुत्व प्राणियों का आधार है।

कहते हैं- 'हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहिं ठौर'... अर्थात् भगवान के रूठने पर तो गुरु की शरण मिल जाती है लेकिन गुरु के रूठने पर कहीं भी शरण नहीं मिल पाती। एक गुरु आत्मज्ञानी, आत्मनियंत्रित, संयमी और अंतरदृष्टि से युक्त होता है, जो अपने शिष्य की कमजोरी, ताकत, उसकी बुद्धि को भली-भांति पहचानकर ही उसे शिक्षा प्रदान करता है ताकि अपने ज्ञान के क्षेत्र में उसे कोई पराजित न कर सके। कहते हैं कि गुरु पूर्णिमा से लेकर अगले चार महीने अध्ययन के लिये बड़े ही उपयुक्त माने जाते हैं। साधु-संत भी इस दौरान एक स्थान पर रहकर ध्यान लगाते हैं। लिहाजा आज के दिन अपने गुरुओं को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए और हो सके तो उन्हें कुछ भेंट भी अवश्य करें। ऐसा करने से आपके ऊपर गुरु कृपा हमेशा बनी रहेगी।




Related News
thumb

आज का पंचांग : शनिवार, 7 सितंबर 2024

शनिवार, 07 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त...


thumb

आज का पंचांग : शुक्रवार, 6 सितंबर 2024

शुक्रवार, 06 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 16:01 मिनट तक है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। दिन के...


thumb

आज का पंचांग : गुरुवार, 5 सितंबर 2024

गुरुवार, 05 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि 12:21 मिनट तक है। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शुभा योग का संयोग रहेग...


thumb

आज का पंचांग : मंगलवार, 03 सितंबर 2024

मंगलवार, 03 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 07:25 तक है, फिर उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी न...


thumb

आज का पंचांग : सोमवार, 02 सितंबर 2024

सोमवार, 02 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बा...


thumb

आज का पंचांग : रविवार, 01 सितंबर 2024

रविवार, 01 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त...