समस्या संज्ञान में आते ही की जा रही तुरंत कार्रवाई

Posted On:- 2024-07-22




महासमुंद (वीएनएस)। महासमुंद के इमली भाठा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 2, 3 और 10 में सार्वजनिक विद्युत पोल पर लगी लाइट्स दिनभर जलती रहीं, स्थानीय निवासियों ने अनावश्यक दिन में लाइट जलने की खबर दी। कलेक्टर प्रभात मलिक ने इस समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग एवं नगरपालिका अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम को तत्काल भेजा गया और समस्या का निवारण किया गया।परिणामस्वरूप, विद्युत पोल पर लगी लाइट्स को बंद कर तकनीकी समस्या को सुधार कर सही ढंग से संचालित किया गया, जिससे अनावश्यक बिजली की बर्बादी रोकी जा सकी।


इसके साथ ही, क्लब पारा में स्थानीय निवासियों और समाचार पत्र की खबर पर फैले कचरे की सफाई की गयी। नगरपालिका ने इस पर भी सक्रियता दिखाई और सफाई कर्मचारियों को तैनात कर तुरंत सफाई करवाई। इस प्रयास से क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित की गई और स्थानीय निवासियों को एक साफ-सुथरा वातावरण मिला। वही नगर पालिका अधिकारी ने भी आम जन से अपील की कि वे घरेलू कचरा सफ़ाई-कर्मियों के आने पर सफ़ाई वाहन को दें, इधर-उधर ना डाले अपने शहर को साफ़-सुधारा रखने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी अपील कि कही कचरे या गंदगी दिखायी दे तो नगर पालिका को सूचित करें।  


इसी प्रकार महासमुंद बाग़बाहरा नेशनल हाईवे पर आवारा मवेशियों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए, आमजनों की शिकायत पर नगरपालिका ने तत्काल कदम उठाए हैं। नगरपालिका ने मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। साथ ही उनके गले में रेडियम बेल्ट भी लगाया गया। इस तरह की कार्रवाई आगे भी सुनिश्चित की जाएगी।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...