कबीरधाम के कांवडियां पहुंचे अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम

Posted On:- 2024-07-24




मां नर्मदा से जल लेकर 150 किलोमीटर भोरमदेव बाबा की पदयात्रा के लिए रवाना हुए

कवर्धा (वीएनएस)। पवित्र सावन माह में कबीरधाम जिले के कांवडियां और श्रद्धालु मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक के लिए प्रस्थान कर रहें है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निगरानी में जिला बोल बंम समन्वय समिति द्वारा जिले के कांवडियां और श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा प्रदान किया जा रहा है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवडियां और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क विश्राम और सात्विक शुद्ध भोजन, प्रसादी की व्यवस्था किया गया है। जिले के कांवडियां और श्रद्धालु आश्रम में निःशुल्क विश्राम एवं भोजन, प्रसादी का ग्रहण कर रहें है। सैकड़ों कावंडियां मां नर्मदा से जल लेकर 150 किलोमीटर की पदयात्रा के लिए रवाना हो गए है।

जिला बोल बंम समन्वय समिति के सदस्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, निशांत झा, सुधीर केशरवानी, दौवा गुप्ता ने बताया कि 23 जुलाई को बोलबंम समिति ग्राम महराजपुर के 120 बंम और ग्राम धरमपुरा के 80 बम को मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क विश्राम और भोजन, प्रसादी कराया गया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सहयोग से कांवडियों और श्रद्धालुओं के लिए पूरे सावन माह भर यह व्यवस्था किया जाएगा।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...