कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Posted On:- 2024-07-25




जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र दोनों पालियों में बनाने के दिए निर्देश

धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिला अस्पताल धमतरी का औचक निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता देखी। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और उपकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध हैं और उन्हें समय पर प्रदान किया जाये। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में सुबह की पाली में बनाए जा रहे जन्म-प्रमाण पत्र दोनों पालियों में बनाया जाये, ताकि हितग्राहियों को सुविधा हो सके।अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि वे मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। कलेक्टर ने उपलब्ध दवाओं, उपकरणों, और स्टाफ की संख्या की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री गांधी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये और हास्पीटल कन्सलटेंट को नोटिस देने कहा।स दौरान कलेक्टर ने सीजीएसएससी के तहत् निर्माणधीन कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य प्रारंभ नहीं होने पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी और गर्भवती माताओं को पौष्टिक लड्डू नहीं दिये जाने पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन को कारण बताओ नाटिस जारी करने कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीज कक्षों का भी अवलोकन किया बेडशीट साफ नहीं मिलने पर तत्काल बदलने कहा। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वाशिग मशीन खराब है, जिसे कलेक्टर ने तत्काल सुधारवाने के निर्देश दिये।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...