उड़नदस्ता का खाद-बीज दुकानों पर औचक निरीक्षण जारी

Posted On:- 2024-07-25




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कालाबाजारी को रोकने कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिले में कृषि उड़नदस्ता का खाद बीज दुकानों में औचक निरीक्षण जारी है। विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत उड़नदस्ता टीम द्वारा विश्वास कृषि सेवा केन्द्र, साईं कृषि सेवा केंद्र व उमेश बीज दुकान सरगवां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाए गए कमियों और अनियमितताओं के आधार पर सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी कर 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है। उक्त जानकारी देते हुए उर्वरक निरीक्षक जे आलम ने बताया कि जवाब संतोषप्रद न होने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जावेगी। विकासखण्ड अम्बिकापुर में विकासखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है, जिनके द्वारा बीज, खाद व कीटनाशक दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उर्वरक निरीक्षक ने बताया कि यदि खाद, बीज व कीटनाशी दुकानों में अधिक मूल्य पर बिक्री के साथ-साथ अन्य अनियमितता पाई जाती है तो कठोर कार्यवाही की जावेगी। खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेता दुकानों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...