खाद्य विभाग ने न्यू इंडियन बेकरी व मुमताज बेकरी की जांच की

Posted On:- 2024-07-25




अम्बिकापुर (वीएनएस)। वर्षा के मौसम के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने खाद्य एवं औषधि प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को अंबिकापुर में संचालित बेकरियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान न्यू इंडियन बेकरी एवं मुमताज बेकरी की औचक जांच में दोनों फर्मों में गुणवत्ताहीन एवं खराब स्थिति में भंडारित ब्रेड एवं टोस्ट मिले। लगभग 10 किलो मात्रा में भंडारित ब्रेड एवं टोस्ट को टीम द्वारा मौके पर नष्ट कराया गया। नगर निगम के माध्यम से दोनों बेकरी पर खाद्य पदार्थों का उचित रखरखाव नहीं करने एवं पर्याप्त साफ-सफाई के अभाव के कारण पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। 


गुणवत्ता विहीन बेकरी उत्पाद विनिर्माण की आशंका के मद्देनजर दोनों फर्मों से ब्रेड एवं टोस्ट का विधिक नमूना लिया गया। दोनों संस्थानों को संस्था में कार्यरत कर्मचारियों का चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, पानी परीक्षण रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट एवं साफ सफाई तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी अन्य मानकों के अनुपालन हेतु सुधार सूचना जारी की गई। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि पूर्व में दिनांक 22 जुलाई तथा 23 जुलाई को भी नगर में विभिन्न फल एवं सब्जी विक्रेताओं की जांच कर फल, सब्जियों का भी नमूना लेकर जांच हेतु भेजा गया है। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार तिवारी एवं स्वच्छता निरीक्षक स्वर्ण मेहता उपस्थित रहे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...