अब रिहायशी इलाके में घुसे हाथी, ग्रामीणों की उड़ी नींद...

Posted On:- 2024-07-25




जशपुर (वीएनएस)। जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के सेमेरताल में 15 दिनों से 9 हाथियों ने डेरा जमाया हुआ है। रिहायशी इलाके में हाथियों के घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाए हुए है। वन अफसरों मुताबिक हाथियों के इस दल ने कुनकुरी वन परिक्षेत्र से तपकरा वन परिक्षेत्र के सेमेरताल इलाके में प्रवेश किया है। गुरूवार को सेमेरताल में हाथियों के आने की वजह से आस-पास के गांवों के ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। हालांकि अभी तक इन हाथियों के द्वारा किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

जंगल में न जाएं ग्रामीण : वन परिक्षेत्र अधिकारी
तपकरा वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि, हाथियों का दल कुनकुरी क्षेत्र से प्रवेश कर गया है। हालांकि अभी तक हाथियों ने किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुचाई है। विभाग के कर्मचारी हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। वन अमला ग्रामीणों से इन हाथियों के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी ना करने की अपील कर रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा है कि, ग्रामीण पुटू और खुखड़ी निकलने के लिए जंगल ना जाएं।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...