शासकीय विद्यालय कन्दरई में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अन्तर्गत हुआ कार्यक्रम

Posted On:- 2024-07-25




सूरजपुर (वीएनएस)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्दरई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा  ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अन्तर्गत विद्यालय परिसर आदिम जाति सहकारी सेवा समिति परिसर, क्षेत्र के अमृत सरोवरों सहित पोषण वाटिका तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों वृहद रुप से पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में रासेयो इकाई द्वारा इस वष 551 पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पीपल के 51, नीम के 101, बरगद के 5, आम के 200 एवं शेष अन्य फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपित किये जा रहे है। 

इसी क्रम में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा 25 जुलाई को स्थानीय जोगीमाड़ा मन्दिर परिसर व ग्राम पेन्डरखी के अमृत सरोवर में पीपल, नीम, बरगद,व बेल सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया। ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रासेयो इकाई द्वरा ऐसे 51 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है जो  आगामी 27 जुलाई को अपनी माताओं के साथ मिलकर पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं सहित सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा कर पर्यावरण संरक्षण एंव संवर्धन में अपना योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिकंदर, देवनंदन, दुजेन्द्र, जगदेव, आर्यन, जयनाथ, नीरज, कुसुम, राधो, गुलाबी, काजल, सुमेधा, पद्मावती, कवित्री, फूलबसिया, गीता, अनेश, सहित अन्य स्वयंसेवक सक्रिय रहे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...