सक्षम योजना से मां और बेटी ने मिलकर खोला ब्यूटी पार्लर, बनी आत्मनिर्भर

Posted On:- 2024-07-26




महासमुंद (वीएनएस)। महासमुन्द के गुरूघासी दास वार्ड की निवासी ममता अनंत, जो कि एक परित्यकता हैं, अपने जीवन को पुनः संवारने के लिए संघर्षरत थीं। आर्थिक सहायता के अभाव में वे स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू नहीं कर पा रही थीं। बढ़ती ब्याज दरों के कारण बैंक से ऋण लेना उनके लिए संभव नहीं हो पाया। ऐसे में, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कोमिन झुलपे ने उन्हें 'सक्षम योजना' के बारे में अधिक जानकारी दी और जाना कि वह इस योजना के लिए योग्य हैं। ममता ने योजना के तहत आवेदन किया और अपने स्वरोज़गार की योजना को प्रस्तुत किया। आवेदन करने पर उन्हें सक्षम योजना के तहत मात्र 3 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर पर कुल एक लाख बीस हजार रुपये का ऋण प्रदान किया गया। ऋण स्वीकृत होते ही ममता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया। इस योजना ने न केवल ममता को बल्कि उनकी बेटी को भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना दिया।

ममता और उनकी बेटी ने निरंतर मेहनत करके काम को बढ़ाती रही और अब उनकी मासिक आमदनी लगभग 15,000 रुपये हो जाती है। इस आमदनी से ममता न केवल अपने जीवन का गुजारा आराम से कर रही हैं, बल्कि अपनी बेटी के लिए रोजगार की नई राह भी बनाई  है।ममता ने बताया कि उन्होंने सक्षम योजना के तहत ऋण लिया था, उसकी नियमित किस्त जमा करती है और अपने परिवार का खर्च भी अच्छे से उठा रही है। यह योजना आर्थिक परेशानियों से घिरी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ अपने पैरों में खड़े होने का मौका भी प्रदान कर रही है। ममता ने इस योजना के संचालन के लिए शासन को धन्यवाद दिया है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...