इंद्रावती टाईगर रिजर्व में बड़े पैमाने पर बांस की अवैध कटाई : बसंत राव ताटी

Posted On:- 2024-07-26




जिम्मेदार अधिकारियों पर उठे सवाल

भोपालपटनम (वीएनएस)। गत दिनों इंद्रावती टाईगर रिजर्व (बफर) के मद्देड वन परिक्षेत्र अंतर्गत रूद्रारम और कोनागुडा के जंगलों में बड़े पैमाने पर बांस की अवैध कटाई का मामला प्रकाश में आया है। यहां लगभग पांच हजार बांसों की अवैध कटाई की गई, लेकिन बीट गार्ड से लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी। यह मामला बेहद गंभीर है और इस पर जांच की आवश्यकता है।

बसंत राव ताटी ने उठाए सवाल
जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस मामले पर चिंता व्यक्त की है। ताटी ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर बांसों की अवैध कटाई का कार्य लंबे समय तक चलता रहा, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं होना असंभव है। उन्होंने मद्देड वन परिक्षेत्र क्षेत्र (बफर) में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है।

प्रतिबंध के बावजूद हुई कटाई

ताटी ने बताया कि वर्ष 2021 से बांस की कटाई पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में बांस की अवैध कटाई का मामला उजागर होने के बाद भी अब तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह स्थिति कई संदेहों को जन्म देती है। ताटी का मानना है कि इतने लंबे समय तक चले अवैध कटाई के कार्य में सरकार के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं हो सकता।

जांच और कार्रवाई की मांग
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बांस की अवैध कटाई के कारणों और इसके पीछे के दोषियों की पहचान करना आवश्यक है। ताटी ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और भविष्य में ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...