धर्म को समझना जरूरी है तभी धर्म में दृढ़ रह पाएंगे : साध्वी प्रमिला

Posted On:- 2024-07-26




धर्म प्रवचन में आचार्य रामेश की शिष्या ने दिए ज्ञान के अनमोल वचन

बालोद (वीएनएस)। समता भवन में चल रही प्रवचन श्रृंखला के दौरान आचार्य रामेश की सुशिष्या शासन दीपिका प्रमिलाश्रीजी ने उपस्थित धर्मप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म को सही तरीके से समझना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब तक हम धर्म का सही अर्थ नहीं समझते, तब तक हम उसमें दृढ़ नहीं रह सकते। धर्म का आचरण हमारे जीवन में कैसे हो, इसे समझना और अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि इस मनुष्य जन्म में ही हमें ज्ञान सीखने का अवसर मिलता है। आगम की बातों को समझने की कोशिश करनी चाहिए और ज्ञान सीखने की जिज्ञासा को हर पल बढ़ाना चाहिए।

आचार्य की उपमाएं
साध्वी प्रमिलाश्रीजी ने भंवरों और गोबर के गिडोले की उपमा देते हुए समझाया कि दोनों का रंग काला होता है, लेकिन उनका स्वभाव अलग-अलग होता है। भंवरा फूलों पर मंडराता है और सुगंध देता है, जबकि गिडोला गोबर पर रहता है और दुर्गंध का परिचायक है। उन्होंने कहा कि जो आत्मा धर्म श्रद्धा और सम्यक दर्शन से परिपूर्ण होती है, उसमें फूलों की सुगंध आती है।

धर्म के प्रति समर्पण
साध्वी जी ने बताया कि व्यक्ति को हमेशा देव-गुरु-धर्म के प्रति समर्पित रहना चाहिए। किसी भी आपदा में धर्म पर स्थिर बने रहना चाहिए, चाहे कैसी भी मुश्किल स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने जड़ मूर्तियों की सेवा की बजाय अरिहंत के विनय पर जोर दिया।

इससे पहले साध्वी अनुजाश्रीजी ने बताया कि हम दिन भर में पुण्य से अधिक पाप कार्य में लगे रहते हैं। भगवान महावीर ने पाप को छोड़ने की शिक्षा दी है। पाप करने में रस आता है, लेकिन धर्म का ज्ञान हमारे जीवन में आवश्यक है। पाप की कमाई में कोई भी व्यक्ति हिस्सेदारी नहीं बनना चाहता और पाप छुपाने वाला नहीं होता, यह निरंतर बढ़ता चला जाता है। हमें पाप की आलोचना और प्रायश्चित करना चाहिए।

धर्म सभा का संचालन श्रीमती प्रिया श्रीश्रीमाल ने किया। धर्मनिष्ठ तपस्वी गौरव चौरडिया और सोनम श्रीश्रीमाल ने साध्वी जी के मुखारविंद से 9 उपवास तपस्या का प्रत्याखान ग्रहण किया।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...