भरतमुनि की नायिकाएं 28 को उतरेंगी मंच पर, 120 कलाकार करेंगे जीवंत

Posted On:- 2024-07-26




भिलाई (वीएनएस)। कृष्ण प्रिया कथा केंद्र दुर्ग भिलाई की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘घुंघरुओं का सफर‘ श्रृंखला के अंतर्गत नृत्य नाटिका ‘नायिका’ का मंचन 28 जुलाई की शाम महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में होने जा रहा है। इसमें प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है।

केंद्र की संचालक उपासना तिवारी ने बताया कि यह नृत्य नाटिका प्राचीनकालीन नाट्यशास्त्र में भरतमुनि द्वारा वर्णित अष्ट नायिकाओं पर आधारित है। जिसमें भरत मुनि ने सभी 8 नायिकाओं के व्यवहार और प्रकार का विस्तार से वर्णन किया है। इसमें नारी के मनोभावों का और उसके प्रेम के विभिन्न चरणों का वर्गीकरण सूक्ष्मता से है। नृत्य नाटिका ‘नायिका’ में इसे गीत-संगीत के संयोजन के साथ मंच पर भव्यतम रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान के 29 वें वर्ष में होने जा रहे इस आयोजन में 10 वर्ष से 24 वर्ष की आयु के 120 कलाकार मंच इस नृत्य नाटिका को साकार करेंगे। इसका लेखन व निर्देशन स्वयं उपासना तिवारी का है। संगीत संयोजन रविंद्र कर्मकार,  वी के सुंदरेश संगीत, बिन्नी पॉल मिक्सिंग, सौमेंद्र फड़के, घुंघरू का स्वर जितेंद्र मानिकपुरी, बिंदिया का स्वर उपासना तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर दिव्या राहटगांवकर, सेजल चौधरी, नीलिमा वासनिक, सहयोगी अवनी अग्रवाल, देविका दीक्षित और एलईडी ग्राफिक्स सेजल चौधरी का है। उपासना तिवारी ने बताया कि नृत्य नाटिका के सफल मंचन के लिए सभी कलाकारों के साथ पूरी टीम नियमित अभ्यास कर रही है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...