कार्यकर्ताओं के परिश्रम से दोनो चुनाव में मिला बेहतरीन परिणाम : विजय शर्मा

Posted On:- 2024-07-26




भाजपा शहर मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

कवर्धा (वीएनएस)। भाजपा शहर मंडल कार्यसमिति का वृहत बैठक  हॉटल नारायणी के सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा कवर्धा शहर मंडल के कार्य समिति बैठक में क्रमशः राष्ट्रपति का भाषण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश एवं प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्ताव का वाचन किया गया।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने टेलीफोन के माध्यम से संबोधित किया । इस अवसर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा बहुत विपरीत परिस्थितियों में भी कवर्धा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विपक्ष की भूमिका निभाई व जनता के बीच जाकर कार्य किया परिणाम स्वरूप विधानसभा चुनाव व लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त जीत मिली । उन्होंने कहा भाजपा के एक एक कार्यकर्ता अभिवादन के हकदार है जिन्होंने अपने पुरुषार्थ से पार्टी को सफलता दिलायी जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शुशासन वाली सरकार बन सकी वही । देश मे तीसरी बार शानदार ऐतिहासिक जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी देश मे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता आम लोगो के समस्या के समाधान करने के लिए हमेशा कार्यरत रहते है आने वाले नगरी निकाय चुनाव में फिर भाजपा का झंडा लहराना है ।

जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  कहा  हमारे मार्गदर्शक पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने राष्ट्र प्रथम व राष्ट्रवाद का भावना लेकर पार्टी की स्थापना की है और भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करता है । आप सबके अथक प्रयाश से छत्तीसगढ़ में चल रहे भय और आतंक का अंत हुआ । कवर्धा में मो अकबर के आतंक का अंत हुआ । जिसमें कवर्धा शहर ने जोरदार तरीके से अपनी भूमिका निभाई उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया ।

मंडल कार्यसमिति के बैठक में  प्रमुख रुप से उपस्थित , पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू,मोतीराम चंद्रवंशी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,ने अपने उदबोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया व पिछले चुनाव में शहर मंडल को मिली बड़ी जीत के लिए कार्यकर्ताओं  बधाई दी ।

भाजपा शहर मंडल कार्यसमिति बैठक में प्रमुख रूप से शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, श्रीमती देव कुमारी चंद्रवंशी ,जसविंदर बग्गा, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक,पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,श्रीमती मधु तिवारी, सतविंदर पाहुजा,सुनील दोषी,पन्ना लाल चंद्रवंशी, राजा टाटिया, रिंकेश वैष्णव, श्रीकान्त उपाध्यक्ष, आनंद मिश्रा,दुर्गेश अवस्थी, अनिल साहू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...