शिक्षा सप्ताह के पांचवे दिन कौशल व डिजिटल पहल दिवस मनाया

Posted On:- 2024-07-26




सूरजपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाये जा रहे शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिवस पर आज जिले के सभी विद्यालयों में कौशल एवं डिजिटल पहल दिवस का आयोजन किया गया। डिजिटल शिक्षा में मल्टीमीडिया तत्व शामिल होते हैं, जिससे सीखना अधिक आकर्षक और इंटरैक्टिव हो जाता है। वीडियो और एनिमेशन छात्रों को जटिल अवधारणाओं को आसानी से समझने में मदद कर सकते हैं। जिस कारण उसे बेहतर तरीके से याद रखने में मदद मिलती है। 

वहीं शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली में शिक्षक योगेश साहू द्वारा बच्चों को इंटरनेट, दीक्षा एप का उपयोग, गूगल मैप देखना, गूगल से जानकारी सर्च करना, गूगल लेंस से अंग्रेजी विषय के पाठ या कठिन शब्दों का हिंदी रूपांतरण कर सीखने में सरल बनाया जा सकता है। बच्चों को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी गई साथ ही फोटो बनाना एवं फोटो प्रिंट कर के दिखाया गया। कंप्यूटर, टेबलेट एवं अन्य डिजिटल सामग्रियों के कौशल विकास के बारे में बताया गया। आज के युग में अब यह कहना अनुचित नहीं होगा कि डिजिटल शिक्षा छात्रों को जानकारी के भंडार तक पहुंच प्रदान करती है। कार्यक्रम को अन्य शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि शिक्षा अब केवल पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित नहीं है। यह तकनीक, नवीन शिक्षण और डिजिटल सामग्री का एक संयोजन बन गई है। इंटरनेट कहीं अधिक किफायती और सुलभ हो गया है और इससे डिजिटल और पारंपरिक शिक्षण विधियों का अधिक संगम होगा। कार्यक्रम में प्रधान पाठक बीआर हितकर, संकुल समन्वयक जीडी सिंह, शिक्षक महेंद्र पटेल, अनिता सिंह, कृष्ण कुमार यादव, योगेश साहू, रघुनाथ जयसवाल, सरिता सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...