सिकल सेल एनीमिया महाभियान के तहत 22 हजार 205 लोगों का किया गया सिकलसेल जांच

Posted On:- 2024-07-26




राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में सिकल सेल एनीमिया जांच महाभियान के तहत 22 हजार 205 लोगों का सिकलसेल जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया जांच महाभियान अंतर्गत जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी मैदानी अमलों द्वारा 20 हजार स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किन्तु निर्धारित लक्ष्य से अधिक 22 हजार 205 लोगों की सिकल सेल की जांच की गई। जांच में 546 सॉल्युबिलिटी पॉजिटिव, 71 एएस वाहक  मिले। सभी रोगियों की परामर्श एवं बेहतर इलाज के लिए निर्धारित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल में ईलाज एवं फॉलोअप हेतु रिफेर किया गया है।

डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया जांच महाभियान के बेहतर क्रियान्वयन एवं सफल संपादन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। स्वास्थ्य कर्मियों एवं मितानीन प्रशिक्षक द्वारा स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों, आम लोगों की जांच की गई। जिले में 0 से 40 वर्ष के सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से निरंतर स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर आयोजित कर जांच की जा रही है। महाभियान की तैयारी एवं मानीटरिंग हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम, जिला प्रबंधक डाटा, माइक्रोबायोलॉजिस्टिक्स, खंड कार्यक्रम तथा डाटा प्रबंधकों एवं समस्त विभागीय टीम का विशेष योगदान रहा।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...