कलेक्टर ने बरसते पानी में विभिन्न ग्रामों में दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा

Posted On:- 2024-07-26




ग्राम पचेड़ा में किसानों को जैविक खेती योजना अंतर्गत कृषि आदान सहायता सामग्रियों का किया वितरण

बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज बरसते पानी में जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वहाँ चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिले में लगातार हो रहे बारिश के फलस्वरूप उत्पन्न स्थिति का भी अवलोकन किया। कलेक्टर चन्द्रवाल ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ओड़गांव में पहुँचकर डेयरी पालक कृषक रामचंद्र राजपूत के डेयरी में पहुँचकर दुग्ध उत्पादन के कार्य का जायजा लिया। 

कलेक्टर चन्द्रवाल ने पशु पालक कृषक रामचंद्र राजपूत से बातचीत कर उनके डेयरी में कुल पशुओं की संख्या एवं प्रतिदिन होने वाले दुग्ध उत्पादन के संबंध मंे जानकारी ली। मौके पर उपस्थित पशु पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि कृषक रामचंद्र राजपूत को राज्य शासन के डेयरी उद्यमिता विकास योजना से लाभान्वित किया गया है। चन्द्रवाल ने पशुपालन विभाग के उपसंचालक को ओड़गांव एवं आसपास के अन्य कृषकों को भी डेयरी पालन की जानकारी देने तथा राज्य शासन के डेयरी उद्यमिता विकास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिससे की वनांचल के पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके एवं समुचित मात्रा में दुग्ध उत्पादन हो सके। चन्द्रवाल ने पशुपालन के उप संचालक को घोटिया अंचल के पशुपालकों के द्वारा उत्पादित किए जाने वाले दुग्ध को जिला मुख्यालय बालोद में स्थित दुध गंगा तक पहुँचाने हेतु परिवहन की भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


चन्द्रवाल ग्राम ठेमाखुर्द में पहुँचकर अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीणों से चर्चा कर ग्राम ठेमाखुर्द में जल जीवन मिशन के कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। सरपंच एवं ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम ठेमाखुर्द में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है और सभी घरों में समुचित मात्रा में पानी पहुँचने की जानकारी दी। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को जल जीवन मिशन के कार्यों का सतत् माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान चन्द्रवाल  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठेमाबुजुर्ग में पहुँचकर उपस्वास्थ्य केन्द्र के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चंद्रिका साहू से अस्पाल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों एवं टीकाकरण के लिए कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या एवं प्रसुति आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी, स्टोर रूम, टीकाकरण कक्ष आदि का भी अवलोकन किया। 

कलेक्टर चन्द्रवाल ग्राम पचेड़ा में पहुँचकर जैविक खेती करने वाले किसानों से बातचीत कर ग्राम पचेड़ा एवं आसपास के ग्रामों में जैविक खेती के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम पचेड़ा के किसानों को जैविक खेती योजना अंतर्गत कृषि आदान सामग्र्र्रियों का भी वितरण किया। इसके अंतर्गत कलेक्टर ने किसानों को खरपतवार नियंत्रण हेतु हस्तचलित यंत्र पैडीवीडर एवं किटनाशक, फफंूदनाशक आदि विभिन्न किटनाशक दवाइयां प्रदान की। उन्होंने मौके पर उन्होंने मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को कीटनाशक दवाइयों की प्रयोग की जानकारी किसानों को प्रदान को कहा। इस मौके पर उप संचालक कृषि एसएन ताम्रकार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...