महासमुन्द जिले की 292 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त, भारत सरकार से मिला प्रमाण पत्र

Posted On:- 2024-07-26




कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, और ग्रामीणों को दी बधाई

महासमुंद (वीएनएस)। महासमुन्द जिले की 292 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने इन पंचायतों को 'टीबी मुक्त पंचायत' प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर  कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, और ग्रामीणों को बधाई दी है।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) द्वारा निर्धारित समय सीमा 2030 से पांच वर्ष पहले हासिल करने का है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा कि यह सफलता सामुदायिक सहभागिता और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के परिणामस्वरूप संभव हो सकी है।

टीबी उन्मूलन के इस अभियान में जिले की स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर मेहनत की है। नियमित जांच, समय पर उपचार, और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से टीबी के मामलों की पहचान और उपचार संभव हो सका। 

महासमुन्द जिले की इस सफलता से यह स्पष्ट होता है कि उचित योजना, सामुदायिक समर्थन, और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के माध्यम से टीबी जैसे गंभीर रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जिले के इस प्रयास से अन्य जिलों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर होंगे।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  मार्च 2023 को वाराणसी में आयोजित विश्व टीबी दिवस कार्यक्रम में  टीबी मुक्त पंचायत पहल  की गयी थी। के अंतर्गत, महासमुन्द जिले के इन 292 ग्राम पंचायतों ने मान्य संकेतकों का मापन एवं सत्यापन कर टीबी उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त किया। इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ राज्य में महासमुन्द जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र जिला कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों को प्रदान किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, ने कहा कि इस कामयाबी में कलेक्टर प्रभात मलिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, सहित  जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. विकास चन्द्राकर, और जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृतलहरे की भी भूमिका सराहनीय है। 

ग्राम पंचायतों के समग्र प्रयासों से "स्वस्थ गांव" की परिकल्पना को साकार करने हेतु टीबी मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान में घर-घर जाकर टीबी की स्क्रींनिग की गई और 331 निक्षय मित्र के रूप में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि  अधिकारी और कर्मचारियों ने टीबी मरीजों की सहायता के लिए भागीदारी सुनिश्चित की थी।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...