जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2024-07-27




दुर्ग  (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जिले के नगरीय निकायों के सभी वार्डों में 27 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 के मध्य जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, नल लिकेज, नलों में पानी न आना, नालियों एवं गलियों की साफ सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी का बहना, कचरे की साफ-सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट के मरकरी बल्ब ट्यूब का बंद होना एवं दिन प्रतिदिन के कार्यों से संबंधित समस्याओं के निराकरण मौके पर किए जाएंगे। जिन आवेदनों/शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाना संभव नहीं होगा उनकी विभागवार सूची प्रति शिविर पंजीयन रजिस्टर के माध्यम से प्राप्त कर प्रभारी अधिकारी जिला शिकायत शाखा दुर्ग को प्रषित की जाएगी।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु नगरीय निकायों में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिसमें नगर पालिका निगम दुर्ग हेतु नोडल अधिकारी लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग एवं उनके सहायक नोडल अधिकारी पंचराम सलामे तहसीलदार दुर्ग होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका निगम भिलाई के नोडल अधिकारी देवेश ध्रुव आयुक्त नगर निगम भिलाई एवं उनके सहायक नोडल अधिकारी गुरुदत्त पंचभाये, तहसीलदार भिलाई होंगे। नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के नोडल अधिकारी दशरथ सिंह राजपूत आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा एवं उनके सहायक नोडल अधिकारी श्री पवन ठाकुर अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई 3 होंगे। नगर पालिका निगम रिसाली की नोडल अधिकारी श्रीमती मोनिका वर्मा मिश्रा आयुक्त नगर निगम रिसाली एवं सहायक नोडल अधिकारी क्षमा यदु अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग होंगी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी हेतु नोडल अधिकारी महेश राजपूत अनु.वि.अधि. राजस्व भिलाई 3 एवं सहायक नोडल अधिकारी नेतराम चंद्राकर मु.न.पा.अधि. कुम्हारी है। नगर पालिका परिषद जामुल के नोडल अधिकारी  लवकेश धु्रव एस.डी.एम. छावनी एवं सहायक नोडल अधिकारी अंकुर पाण्डेय मु.न.पा.अधि. जामुल है। नगर पालिका परिषद अहिवारा के नोडल अधिकारी उत्तम धु्रव डिप्टी कले. एवं प्र. तहसीलदार दुर्ग तथा सहायक नोडल अधिकारी सीमा बक्शी मु.न.पा.अधि. अहिवारा होंगे। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नोडल अधिकारी दीपक निकुंज अनु.वि.अधि. राजस्व पाटन एवं सहायक नोडल अधिकारी सतीश यादव मु.न.पा.अधि. अमलेश्वर होंगे। नगर पंचायत पाटन के नोडल अधिकारी दीपक निकुंज अनु.वि.अधि. राजस्व पाटन एवं सहायक नोडल अधिकारी सौरभ वाजपेयी मु.न.पा.अधि. पाटन होंगे। नगर पंचायत धमधा के नोडल अधिकारी सोनल डेविड अनु.वि.अधि. राजस्व धमधा एवं सहायक नोडल अधिकारी ओंकार प्रसाद ठाकुर मु.न.पा.अधि. धमधा होंगे। नगर पंचायत उतई के नोडल अधिकारी मुकेश रावटे अनु.वि.अधि. राजस्व दुर्ग एवं सहायक नोडल अधिकारी राजेन्द्र नायक मु.न.पा.अधि. उतई होंगे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...