भारत स्काउट्स व गाइड्स राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ ने की कलेक्टर से मुलाकात

Posted On:- 2024-09-19




बलोदाबाजार (वीएनएस)। भारत स्काउट्स व गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने आज जिले के कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किए। जिसमें राज्य प्रशिक्षण केंद्र जीवन में स्काउट गाइड रोवर रेंजर सर्विस कैंप 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के दिन तक आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं एक पेड़ मां के नाम तथा सर्वधर्म प्रार्थना के लिए आमंत्रण करने एवं व्यवस्था संबंधी मुद्दे शामिल थे। 

गांधी- शास्त्री जयंती के दिन कार्यक्रम में खेल व युवा कल्याण तथा राजस्व मंत्री टंकराम जी वर्मा एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न होगा। मैदान समतलीकरण के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र रावन से रिजेक्ट मटेरियल एवं वृक्षारोपण के लिए पौधे एवं तार घेरा के लिए वानिकी विभाग से सहयोग के लिए निवेदन किया गया। कलेक्टर सोनी ने भी जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय कर सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर राज्य मुख्य आयुक्त के साथ राज्य उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला मुख्य आयुक्त बलोदाबाजार डॉ अजय राव,जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा एस के गेंदले, संगठन आयुक्त सूरज कसार व स्काउट मास्टर ईनूराम वर्मा उपस्थित थे।




Related News
thumb

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी

मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के संरक्षक विष्णुदेव साय से रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ...


thumb

यतियतन लाल सम्मान 2024 हेतु आवेदन 3 अक्टूबर तक

राज्य शासन ने अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र के अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों के लिए यतियतन लाल सम्मान वर्ष 2024 हेतु 03 अक्टूबर 202...


thumb

हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी परीक्षा 2024 की प्रावीण्य सूची जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 की अंतिम प्रावीण्य सूची जारी कर दी है। यह सूची मण्डल की आधिकार...


thumb

पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान 2024 हेतु आवेदन 3 अक्टूबर तक

राज्य शासन ने सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों के लिए पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान वर्ष 2024 हेतु 03 अक्टूबर 2024 शाम 5.30...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम छरछेद की घटना में पीड़ित परिवार ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिव...


thumb

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सहायक संपदा प्रबंधक निलंबित

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, प्रक्षेत्र-दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक मुखीराम ध्रुवे को नगदी लेन-देन का मामला प्रकाश में आने पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह न...