आयुष्मान कार्ड बनाने में कोताही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर त्रिपाठी

Posted On:- 2024-09-19




कोरिया (वीएनएस)। आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यक्रमों के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाए। साथ ही, काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को तत्काल नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने विशेष रूप से मातृ वंदना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित किया जाए।  त्रिपाठी ने आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि जरूरतमंद व बीमार लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बहुत ही उपयोगी है, ऐसे में जिले के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड समय पर बने यह सुनिश्चित करें, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्ड बनाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने भी बैठक में भाग लिया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल सर्जन, अस्पताल सलाहकार और स्वास्थ्य विभाग के सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी

मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के संरक्षक विष्णुदेव साय से रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ...


thumb

यतियतन लाल सम्मान 2024 हेतु आवेदन 3 अक्टूबर तक

राज्य शासन ने अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र के अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों के लिए यतियतन लाल सम्मान वर्ष 2024 हेतु 03 अक्टूबर 202...


thumb

हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी परीक्षा 2024 की प्रावीण्य सूची जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 की अंतिम प्रावीण्य सूची जारी कर दी है। यह सूची मण्डल की आधिकार...


thumb

पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान 2024 हेतु आवेदन 3 अक्टूबर तक

राज्य शासन ने सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों के लिए पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान वर्ष 2024 हेतु 03 अक्टूबर 2024 शाम 5.30...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम छरछेद की घटना में पीड़ित परिवार ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिव...


thumb

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सहायक संपदा प्रबंधक निलंबित

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, प्रक्षेत्र-दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक मुखीराम ध्रुवे को नगदी लेन-देन का मामला प्रकाश में आने पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह न...