मुख्यमंत्री ने किया जिले के 921 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ से अधिक राशि हस्तांतरित

Posted On:- 2024-09-19




बलौदाबाजार (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मलेन में श्रम विभाग के विभिन्न योजना अंतर्गत जिले के 921 हितग्राहियों के खाते एक करोड़ 38 लाख 7 हजार 9 सौ 94 रुपये हस्तान्तरित किया। राशि मिलने से हितग्राहियों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे।

श्रम पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया ने बताया कि मुख्य्मंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 6 हितग्राहियों के खाते में 6 लाख, मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 145 हितग्राहियों को 29 लाख, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 475 हितग्राहियों को 95 लाख, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रावृत्ति योजना अंतर्गत 141 हितग्राहियों को 3 लाख 500 , मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 72 हितग्राहियों को 1 लाख 8 हजार, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना अंतर्गत 23 हितग्राहियों को 1 लाख 81 हजार 700bरूपये,  मुख्यमंत्री सायकल मशीन सहायता योजना अंतर्गत 38 हितग्राहियों 1 लाख 40 हजार 819 रूपये तथा  मुख्यमंत्री श्रमिक औजार  सहायता योजना अंतर्गत 21 हितग्राहियों को 72 हजार 775 रुपये खाते में अंतरित किया गया। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग अंतर्गत श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। 

श्रमिक अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर योजनाओं क़ा लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रमेव जयते मोबाइल ऐप एवं श्रमेव जयते वेबसाइट  लांच कर श्रमिकों को सौगात दिया है। इस एप के जरिये श्रमिक घर बैठें स्वयं अपना पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-3505050 पर संपर्क कर सकते हैं।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी

मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के संरक्षक विष्णुदेव साय से रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ...


thumb

यतियतन लाल सम्मान 2024 हेतु आवेदन 3 अक्टूबर तक

राज्य शासन ने अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र के अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों के लिए यतियतन लाल सम्मान वर्ष 2024 हेतु 03 अक्टूबर 202...


thumb

हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी परीक्षा 2024 की प्रावीण्य सूची जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 की अंतिम प्रावीण्य सूची जारी कर दी है। यह सूची मण्डल की आधिकार...


thumb

पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान 2024 हेतु आवेदन 3 अक्टूबर तक

राज्य शासन ने सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों के लिए पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान वर्ष 2024 हेतु 03 अक्टूबर 2024 शाम 5.30...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम छरछेद की घटना में पीड़ित परिवार ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिव...


thumb

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सहायक संपदा प्रबंधक निलंबित

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, प्रक्षेत्र-दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक मुखीराम ध्रुवे को नगदी लेन-देन का मामला प्रकाश में आने पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह न...