जिंदगी एक खेल है खेल खेलना चाहिए, खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मंत्री टंकराम वर्मा

Posted On:- 2024-09-19




बलौदाबाजार (वीएनएस)। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए खेल युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा आज तीसरे दिन जिला मुख्यालय में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए. इस दौरान रग्बी, कुराश एवं फेंसिंग खेल का आनंद लिया साथ ही विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पुरुस्कृत किए. इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा जिंदगी एक खेल की तरह है और हमें खेल खेलना चाहिए,खेल के एक नही अनेक फायदे होते है। खेल में हार जीत लगी होती है एक बार जीत से कोई सिकंदर नहीं बन जाता एवं एक बार हार से फकीर नहीं बन जाते है। हार और जीत सोच पर भी निर्भर करती है, मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है। हमारी सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबध्द है। जब से हमने खेलों के विकास करते हुए खिलाड़ियों के सम्मान में सन 2019-20, 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 के खेल अलंकरण पुरस्कार पुनः प्रारंभ किए है। इसके साथ ही हमने युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ खेल युवा रत्न पुरस्कार देने की घोषणा किए है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला न केवल धर्म और संस्कृति के लिए जाना जाता है बल्कि अब खेलो के लिए भी जाना जायेगा। खेलो इंडिया के तहत फुटबाल प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ किया गया है साथ ही आने वाले समय में इसी स्टेडियम को 14 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम में तब्दील किए जा रहे है।

जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने बताया कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचो संभाग के 840 खिलाड़ी एवं कोच  शामिल हो रहे हैं।चार दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रग्बी बालक एवं बालिका 14 वर्ष, कुराश बालक एवं बालिका 14, 17, 19 वर्ष, फेन्सिग बालक एवं बालिका 14, 17, 19 वर्ष के 144 खिलाड़ी प्रत्येक संभाग से आये हुये है। रग्बी की प्रतियोगिताएं इसी आउटडोर स्टेडियम में, कुराश की प्रतियोगिताएं इसी इनडोर स्टेडियम में और फेन्सिग प्रतियोगिताएं नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित की जा रही है कल समापन होगा।




Related News
thumb

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी

मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के संरक्षक विष्णुदेव साय से रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ...


thumb

यतियतन लाल सम्मान 2024 हेतु आवेदन 3 अक्टूबर तक

राज्य शासन ने अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र के अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों के लिए यतियतन लाल सम्मान वर्ष 2024 हेतु 03 अक्टूबर 202...


thumb

हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी परीक्षा 2024 की प्रावीण्य सूची जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 की अंतिम प्रावीण्य सूची जारी कर दी है। यह सूची मण्डल की आधिकार...


thumb

पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान 2024 हेतु आवेदन 3 अक्टूबर तक

राज्य शासन ने सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों के लिए पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान वर्ष 2024 हेतु 03 अक्टूबर 2024 शाम 5.30...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम छरछेद की घटना में पीड़ित परिवार ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिव...


thumb

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सहायक संपदा प्रबंधक निलंबित

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, प्रक्षेत्र-दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक मुखीराम ध्रुवे को नगदी लेन-देन का मामला प्रकाश में आने पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह न...