भाजपा ने तय किए 55 प्रत्याशियों के नाम! जानें JDU और AJSU को मिलेंगी कितनी सीटें

Posted On:- 2024-10-17




नई दिल्ली (वीएनएस)। चुनाव आयोग द्वारा 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उम्मीदवारों का चयन करने और रणनीति तैयार करने के लिए मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष सीईसी सदस्यों में से थे, जिन्होंने उम्मीदवारों की संभावित सूची पर विचार-विमर्श किया। झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ के अलावा पार्टी की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे।

यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती हैऔर जानें

भाजपा राज्य में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। झारखंड में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। भाजपा राज्य में अपने सहयोगियों को भी साधने की कोशिश में है। भगवा पार्टी ने एनडीए के अन्य सहयोगियों के लिए केवल 12 सीटें छोड़ने की योजना बनाई है। इसमें नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू 4, एजेएसयूपी और चिराग पासवान की पार्टी शामिल है। दावा किया जा राह है कि भाजपा ने 55 सीटों के लिए लगभग अपने उम्मीदवार तय कर लिए है।


वहीं, सहयोगियों से भी बातचीत जारी है। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू 4 सीटों के लिए दबाव बना रही है, जबकि बीजेपी पार्टी के लिए 2 सीटें छोड़ना चाहती है। दो सीटों पर असहमति है, जिसे दोनों पार्टियां जल्द ही सुलझा लेने की संभावना है। एजेएसयूपी 16 सीटों की मांग की है जबकि भगवा पार्टी 10-11 सीटें छोड़ने को तैयार है। एजेएसयूपी की कई सीटों पर मौजूदगी है और भगवा पार्टी अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी झामुमो का मुकाबला करने के लिए इस संगठन का इस्तेमाल कर सकती है। चिराग पासवान के खाते में एक सीट जा सकती है। संभव है कि उनके उम्मीवार भाजपा के ही निशान पर चुनाव लड़ सकते हैं।



Related News
thumb

एनकाउंटर में मारा गया बहराइच हिंसा का आरोपी, दूसरा घायल...

यूपी में बहराइच हिंसा के बाद यूपी पुलिस ने कड़े तेवर दिखाते हुए एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया।


thumb

बिहार में जहरीली शराब से 32 लोगों की मौत, पुलिस प्रशासन पर सवाल

बिहार के सीवान, छपरा और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है।


thumb

रेल आरक्षण सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन हुई

रेलवे ने यात्री गाड़ियों के लिए आरक्षण कराने की अधिकतम सीमा 120 दिन से घटाकर फिर से 60 दिन कर दी है। रेल मंत्रालय में इस आशय का आदेश बुधवार को जारी...


thumb

संवैधानिक है नागरिकता अधिनियम: सुप्रीम कोर्ट

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को 4:1 के बहुमत के फैसले से असम में अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा...


thumb

नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी ने ...