एनकाउंटर में मारा गया बहराइच हिंसा का आरोपी, दूसरा घायल...

Posted On:- 2024-10-17




नेपाल भागने की फिराक में थे, पुलिस ने रास्ते में घेरा

बहराइच (वीएनएस)। यूपी में बहराइच हिंसा के बाद यूपी पुलिस ने कड़े तेवर दिखाते हुए एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत हुई है वहीं एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। यूपी पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। इससे पहले हिंसा में शामिल कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं हिंसा के बाद से बहराइच में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

हिंसा भड़कने के बाद लोगों ने की थी तोड़फोड़, आगजनी
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के एख आरोपी सऱफराज का एनकाउंटर कर दिया गया है। बता दें कि रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी।

पथराव में 6 लोग हुए थे घायल
पथराव तथा गोलीबारी में करीब छह लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों, वाहनों आदि में आग लगा दी जिसके बाद बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।



Related News
thumb

बिहार में जहरीली शराब से 32 लोगों की मौत, पुलिस प्रशासन पर सवाल

बिहार के सीवान, छपरा और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है।


thumb

रेल आरक्षण सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन हुई

रेलवे ने यात्री गाड़ियों के लिए आरक्षण कराने की अधिकतम सीमा 120 दिन से घटाकर फिर से 60 दिन कर दी है। रेल मंत्रालय में इस आशय का आदेश बुधवार को जारी...


thumb

संवैधानिक है नागरिकता अधिनियम: सुप्रीम कोर्ट

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को 4:1 के बहुमत के फैसले से असम में अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा...


thumb

नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी ने ...


thumb

भाजपा ने तय किए 55 प्रत्याशियों के नाम! जानें JDU और AJSU को मिलेंग...

चुनाव आयोग द्वारा 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी)