मुख्य वन संरक्षक दुर्ग ने किया वनरक्षक के शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षण भर्ती का निरीक्षण

Posted On:- 2024-11-30




2,455 अभ्यर्थी हुए शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षण में शामिल

बालोद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत वनरक्षक के अंतर्गत वनमंडल दुर्ग हेतु 20 वनरक्षक के रिक्त पद हेतु शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण का आयोजन सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में सफलतापूर्वक में संपन्न किया गया। 

जिला मुख्यायल बालोद में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनूप विश्वास एवं मुख्य वन संरक्षक दुर्ग डाॅ. के मैचियो ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से चर्चा की। उन्होंने नोडल वनमंडल बालोद द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा की व्यवस्था एवं सुविधाओं की सराहना भी की। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित इस वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में 2,455 अभ्यर्थियों ने  शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण में भाग लिया गया। जिसमें 1800 पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की संख्या 655 रही। जिन अभ्यर्थियों के द्वारा अपरिहार्य कारणों से भर्ती में उपस्थित नहीं हो पाए उन अभ्यर्थियों को भी रिजर्व तिथि 29 नवंबर को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने अंतिम अवसर प्रदान किया गया। 

वनमण्डलाअधिकारी बीएस सरोटे ने बताया कि शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण में उपस्थित अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के मेरिट के आधार पर 20 पदों के विरुद्ध 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के लिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन सीजी व्यापम द्वारा किया जाएगा।




Related News

thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज...


thumb

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा व...

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला...


thumb

हौसले के आगे दिव्यांगता नहीं बनी बाधा

जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की ...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत मोहलई में 42 छात्राओं को मिली साइकिल

सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे...


thumb

‘वंदे मातरम' की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आ...