शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से

Posted On:- 2024-12-05




रायपुर (वीएनएस)। दिसंबर का महीना शुरू होते ही कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो वहां पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इस बार जमकर ठंड पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालात को देखते हुए कुछ जगहों पर स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश का भी ऐलान कर दिया गया है।

वहीं कुछ राज्यों में स्कूली छात्र सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल एवं बिएड/डीएड कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, 29 दिसंबर को रविवार रहेगा। इसके बाद अब प्रदेश में लगातार 7 सरकारी छुट्टी रहेगी।



Related News
thumb

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी में पुनः शुरू हुई संस्थागत...

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी, विकासखण्ड दरिमा में कोविड काल के बाद लगभग 6 वर्ष के अंतराल के पश्चात संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी (अ...


thumb

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का हुआ आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा राष्ट्रव्यापी मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद पंचायत लु...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी विनीत कुमार सिंह के लिए समस्या समाधान का मा...

आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में राज्य शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1...


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को उल्लास महाचौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर क...


thumb

जिले में 3 नवीन ब्लैक स्पॉट का संयुक्त टीम ने किया स्थल निरीक्षण

परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त जांच टीम द्वारा आज जिले में चिन्हित तीन नवीन ब्लैक स्पॉट का स्थल निर...


thumb

ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से किसान सुरेन्द्र की आर्थिक स्थिति में आया...

परंपरागत खेती के साथ यदि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत किस्मों को अपनाएं, तो कम क्षेत्र में भी उत्पादन और आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह उ...