देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

Posted On:- 2024-12-12




बिलासपुर (वीएनएस)। बलौदाबाजार हिंसा मामले में आरोपी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप है।

बता दें कि बलौदाबाजार जिले में 10 जून को हुई आगजनी की घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उनके खिलाफ बलौदाबाजार पुलिस ने 449 पेज का विस्तृत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया था।

अभियोग पत्र में देवेंद्र यादव पर हिंसा, दंगा फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में उनको बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के...

शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ...


thumb

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आ...

शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।


thumb

’जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 को’

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 10 ...


thumb

बकरियों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए चलाया जा रहा है सघन पीपीआर टीकाकर...

बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। नारायणपुर जिला के ग्रामीण परिवेश में बकरीपालन सदैव ही पशुपालकों के आर्थिक सामाजिक विकास की धुरी रहा है।


thumb

ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्या...

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...


thumb

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित, ट्राइसाइकिल व व्हीलचेय...

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...