कांकेर में बारूदी सुरंग विस्फोट, बीएसएफ जवान घायल

Posted On:- 2024-12-15




कांकेर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुआ था। अभियान के दौरान पानीडोबीर कैंप के पास दल को बारूदी सुरंग की जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरंग को निष्क्रिय करने का प्रयास किया, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हो गया।

विस्फोट में बीएसएफ जवान बी. ईश्वर राव के हाथ और चेहरे पर मामूली चोटें आईं। घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया गया और उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।



Related News
thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों को मिला कानून का ज्ञा...

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा-...


thumb

सूरज की रोशनी से बदली रातों की तस्वीर : सोलर हाई मास्ट से आदिवासी क...

जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में विकास की रोशनी पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब धरातल पर दि...


thumb

जिले में अब तक 1104.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 8 सितंबर 2026 तक 1104.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुस...


thumb

कलेक्टर का कड़ा निर्देश : एसडीएम, आबकारी और खाद्य अधिकारियों को सघन ...

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों तथ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान से युवा उड़ान तक गरियाबंद में जनभागीदारी से विकास...

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की समीक्षा बैठक लेकर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, विकास कार्यों,...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में 46 नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निरा...

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आ...