बोर्ड परीक्षा से पहले होंगे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव:साव

Posted On:- 2024-12-27




रायपुर  (वीएनएस)।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे। दोनों चुनाव में वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। इसकी तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग ने कर ली है। 


साव ने बताया कि, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।इस बार बहुत सारी चीजें हुई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पालन में आरक्षण पद्धति बदली गई। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। इसी प्रकार निकायों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच कई नए निकाय बने हैं। नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाया गया हैं। इन सब की तैयारी में काफी समय लगा।


डिप्टी सीएम  साव ने कहा कि, नगरीय निकायों में 7 जनवरी तक अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जैसे ही आरक्षण की प्रकिया समाप्त होगी, उसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी और उसके बाद वे चुनाव के कार्यक्रम घोषित करेंगे। 

साव ने बताया कि, पहले मतदाता सूची साल में एक बार तैयार की जाती थी। अब हर तीन महीने में सूची बनाने का निर्णय लिया है, ताकि नए मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि, बोर्ड परीक्षा मार्च से शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सभी चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले करा लेंगे। 




Related News
thumb

यातायात नियमों का पालन क़ो आदत में करें शुमार : कलेक्टर

पुलिस प्रशासन द्वारा 5 जनवरी 2025 से शुरू किये गये यातायत जागरूकता माह का समापन कार्यक्रम बुधवार क़ो पुलिस कम्युनिटी हाल बलौदाबाजार में सम्पन्न हुआ।...


thumb

बच्चों एवं महिलाओं क़ी सेहत व उत्थान पर हो पूरा जोर : कलेक्टर

कलेक्टर दीपक सोनी नें बुधवार क़ो महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य शासन के विभिन्न ...


thumb

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा 9 क़ो, जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में तीन ...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फ़रवरी 2025 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा हैं। परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 12 केंद्र बन...


thumb

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों पर स...

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज सुबह 10 बजे कलेक्टरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उद्यानिकी, कृषि...


thumb

नगरीय निकाय निर्वाचन : निकायवार किया गया ई.व्ही.एम. रेण्डमाईजेशन

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई/भिलाई चरौदा/नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अम्लेश...


thumb

सभी सेक्टर अधिकारी रूटचार्ट के अनुसार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण क...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विध्...