निमोरा में 4000 किलो नकली पनीर जब्त

Posted On:- 2025-01-01




रायपुर (वीएनएस)।   नकली पनीर बनाने का बड़ा अड्डा बना हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए निमोरा में नकली पनीर की फैक्ट्री पकड़ी है। छापेमारी के दौरान वहां भरी गंदगी में पनीर बनाने के साथ उसके पैकिंग का सामान बरामद किया है।

कार्रवाई के दौरान 4000 किलो नकली पनीर जब्त किया गया है, जिसे दूध के उपयोग के बिना इनग्रेडिएंट्स डालकर तैयार किया जाता था। बरामद पनीर की कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है।

पनीर से बनने वाली सब्जी से लेकर अन्य पकवान सभी वर्ग के लोगों का पसंदीदा है। इसकी डिमांड त्योहार, शादी-ब्याह सहित विभिन्न आयोजन में काफी है।

खपत को देखते हुए आम लोगों की सेहत को जोखिम में डालने वाला नकली पनीर का धंधा भी बेहद फल-फूल रहा है। रायपुर में ही नकली पनीर बनाने का कारोबार जोर शोर से चल रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार दूसरे दिन की गई बड़ी कार्रवाई इसका प्रमाण है।

सोमवार को बीरगांव में ढाई हजार किलो नकली पनीर के साथ बनाने वाला कारखाना पकड़ा गया था। उसी टीम को मंगलवार को और बड़ी सफलता मिली और निमोरा पुल के पास चलने वाली फैक्ट्री को खुलासा हुआ।
एसजे मिल्क प्रोडक्ट नामक इस फैक्ट्री में बिना दूध के उपयोग के पनीर तैयार किया जाता था।

कंपनी का संचालक आकाश बंसल मूलतः मुरैना का रहने वाला है और पिछले एक साल से रायपुर की इस फैक्ट्री से गोरखधंधे के अंजाम दे रहा था।

फैक्ट्री में तैयार होने वाले पनीर को पैक करने का सामान भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पनीर निर्माण से संबंधित किसी भी प्रकार के स्टॉक रजिस्टर, कीट रहित प्रणामपत्र, पैकिंग में पोषणकारी मान जैसे प्रोटीन की मात्रा आदि की जानकारी भी नहीं दी गई है।



Related News
thumb

रात्रि गश्ती में अवैध सागौन से लदा पिकअप वाहन जब्त, 26 लट्ठे बरामद

वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में लगातार रात्रि गश्ती, निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध कटाई और काष्ठ परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा...


thumb

मुख्यमंत्री ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा...

सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के सदस्यों के


thumb

कांकेर में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं


thumb

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली अहम जिम्म...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय संगठन में नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और


thumb

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी का खुलासा, गुजरात-महाराष्...

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह


thumb

महिला की हत्या और मारपीट के दो मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और एक अन्य महिला से मारपीट के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है।