सियोल (वीएनएस)। उत्तर कोरिया अपने ने मिसाइल परीक्षणों को लेकर दुनिया की परवाह कभी नहीं की है। उत्तर कोरिया को ना तो प्रतिबंधों की परवाह है और नहीं ही जंग का डर। यही वजह कि उसने एक बार फिर समंदर में मिसाइल परीक्षण कर नए साल में दुनिया को संदेश दे दिया है कि उसका मिसाइल कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ता रहेगा।
इस बीच, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने 2025 में भी अपनी हथियार परीक्षण गतिविधियों को जारी रखते हुए सोमवार को कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसका निशाना 1,100 किलोमीटर दूर तक था। दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बताया कि मिसाइल को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास के इलाके से दागा गया और प्रक्षेपण की तैयारियों का अमेरिका तथा दक्षिण कोरियाई सेनाओं ने पहले ही पता लगा लिया था।
दक्षिण कोरिया ने प्रक्षेपण की निंदा करते हुए इसे उकसावे की गतिविधि करार दिया जो कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। सैन्य अधिकारी ने कहा कि सेना संभावित अतिरिक्त प्रक्षेपणों की तैयारी में अपनी निगरानी और रक्षा क्षमता को मजबूत कर रही है और अमेरिका तथा जापान के साथ मिसाइल को लेकर जानकारी साझा कर रही है।
सियोल की यात्रा पर हैं अमेरिका के विदेश मंत्री
उत्तर कोरिया की ओर से यह मिसाइल टेस्ट ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उत्तर कोरिया से जुड़े परमाणु खतरे और अन्य मुद्दों पर दक्षिण कोरियाई सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए सियोल की यात्रा पर हैं।
अमरीका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुँच गया है, जहाँ अमेरिकी सेना ने ईरान के 140 ठिकानों को नष्ट कर दिया है, वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई में ...
कोयंबटूर के कुमारगुरु कॉलेज की टीम 'सी शक्ति' ने मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज में 25 लाख रुपये का सर्वोच्च 'प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय फाउंडेशन' पुरस्कार ज...
ईरान-अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी हमले का शिकार हुए एक जहाज से 10 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है,
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इन प्राचीन वस्तुओं की वैज्ञानिक रूप से पुष्टि करने और उन्हें रखने के लिए सही जगह तय करने के वास्ते, सिखों की ऐतिहासिक...
तालिबान चाहता है कि भारत अफगानिस्तान को आधुनिक खेती की तकनीक, अच्छे और भरोसेमंद बीज, फलों की प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज और कृषि उत्पादों की बेहतर पै...
यात्रा के दौरान, ऑकलैंड में गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक माओरी स्वागत किया गया। इसमें शांति, सम्मान और स्वागत के प्रतीक पारंपरि...