मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट आमिर खान को अपने बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की आने वाली फिल्म लवयापा बेहद पसंद आयी है।
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान को हाल ही में पृथ्वी थिएटर में स्पॉट किया गया। फिल्म लवयापा के बारे में बात करते हुए जुनैद खान ने कहा, मैं बहुत एक्साइटेड हूं। यह एक बहुत ही एक्साइटिंग फिल्म है। मेरे लिए यह रोल बिल्कुल नया है, 'महाराज' से काफी अलग इसलिए मेरे लिए एक एक्टर के तौर पर चैलेंजिंग भी है। और हां, यह मेरी पहली थिएट्रिकल रिलीज़ है।
आमिर खान ने फिल्म लवयापा पर अपनी पहली राय बताते हुए कहा, मैंने इसका रफ कट देखा है और सच कहूं तो मुझे ये फिल्म काफी पसंद आई। ये बहुत मजेदार और एंटरटेनिंग है। आजकल हमारी जिंदगी मोबाइल फोन्स की वजह से काफी बदल गई है,और उससे जुड़ी जो मजेदार बातें होती हैं, वो इसमें दिखाई गई है।
सभी एक्टर्स ने बढ़िया काम किया है। जब मैंने फिल्म देखी और खुशी को स्क्रीन पर देखा, तो ऐसा लगा जैसे मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। वही एनर्जी, वही फील स्क्रीन पर झलक रही थी। मैं खुद श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन हूं। फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट निर्मित प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'लवयापा' 07 फरवरी को रिलीज होगी।
प्राइम वीडियो, भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सर्विस, ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर...
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने शादी के करीब 5 साल बाद अपने घर जुड़वा बेटियों का स...
अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया था।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने आज अपनी आने वाली थिएटर फिल्म 'वाइब' का टीजर पोस्टर जारी किया है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येल्लो ने यामी गौतम धर अभिनीत भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म नई नवेली की घोषणा की है। यह फ़िल्म त्य...