बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन दीपक सोनी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024- 25 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष पद हेतु प्रवर्गवार सीटों की आरक्षण की कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
जिला पंचायत बलौदाबाजार भाटापारा मे जिला पंचायत सदस्य के कुल 18 निर्वाचन क्षेत्रों हेतु प्रवर्गवार आरक्षण लॉटरी पद्धति से की गई जिसमें क्षेत्र क्रमांक 1 व 9 अनुसूचित जाति महिला,क्षेत्र क्रमांक 13 व 14 अनुसूचित जाति मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 16 व 17 अनुसूचित जनजाति महिला एवं क्षेत्र क्रमांक 6 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 12 व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं क्षेत्र क्रमांक 12 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 2,7,8,11,18 सामान्य महिला एवं क्षेत्र क्रमांक 3,4,5,व 10 सामान्य मुक्त शामिल हैं।
इसीतरह जिले के कुल 5 जनपद पंचायतों मे अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण की कार्यवाही की गई जिसमें जनपद पंचायत भाटापारा अनुसूचित जाति महिला, जनपद पंचायत कसडोल अनुसूचित जनजाति महिला, जनपद पंचायत बलौदाबाजार व पलारी सामान्य महिला एवं जनपद पंचायत सिमगा सामान्य मुक्त शामिल है।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, उप संचालक पंचायत सुरेश कुमार कंवर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी क...
विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच गय...
दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
इसी बीच अंत्यावसायी विभाग के माध्यम से उन्हें अंत्योदय स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर योजना के प्रावधानों और आवेदन की प...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...