जशपुरनगर (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद जशपुर नगर के सभाकक्ष में आज जशपुर फोरम की प्रथम बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास की उपस्थिति और विधायक रायमुनी भगत की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। सर्व प्रथम कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जशपुर फोरम के गठन के उद्देश्य के बारे में विस्तार से कार्य संरचना, कार्य योजना, संचालन गतिविधियों के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों, आम नागरिकों को इसकी जानकारी दी गई। विधायक रायमुनी भगत ने भी जशपुर फोरम के आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।
तत्पश्चात् बैठक के मूल एजेंडे पर चर्चा की गई जिसमें मुख्यतः तरणताल स्विमिंग पूल का संचालन, रंजीता स्टेडियम का संचालन तथा इंडोर स्टेडियम का संचालन नगर पालिका द्वारा किये जाने पर विस्तार से चर्चा की गई जैसे नई कमेटी का गठन, नई दरों का निर्धारण, संचालन की कार्य योजना तथा समय का निर्धारण के संबंध में विचार किया गया। रणजीता स्टेडियम में घास लगाये जाने पर भी विचार किया गया।
कलेक्टर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों, चेंबर ऑफ कॉमर्स, युवाओं से जशपुर को कैसे सुन्दर व स्वच्छ बनाये जाने के संबंध में अपने विचार मंच के समक्ष रखने को कहा। सभी ने अपने अपने विचार व सुझाव रखे गये जिस पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
शहर विकास में क्या क्या कर सकते है इस संबंध में विधायक रायमुनी भगत, प्रियंवदा सिंह जूदेव सदस्य राज्य महिला आयोग, कृष्ण कुमार राय, ओमप्रकाश सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान ने अपनी अपनी सुझाव दिये, प्राप्त सुझाव एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा शहर विकास के लिए स्वीकृत किये गये कार्यों पर भी चर्चा की गई। हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण, बांका नदी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट निर्माण, तालाब का सौंदर्यीकरण, बी.टी.आई मैदान का जीर्णोद्धार कार्य के विषय पर चर्चा किया गया, बस स्टैण्ड में हाई मास्क लाईट लगाने, चौपाटी निर्माण के लिए स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया गया।
प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी ओंकार यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक में ओमप्रकाश सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम राम, रजनी प्रधान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, राजेश गुप्ता, फैजान सरवर खान, नीतु गुप्ता, पिंकी लकड़ा, गणेश साहू, मालती भगत, अंजेला खेस्स, सतीश वर्मा, हिमांशु वर्मा, संतोष सिंह, विनोद मिश्रा, सतेन्द्र सिंह, अमर वर्मा, अभय सोनी प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी ओंकार यादव, योगेश्वर उपाध्याय मुख्य नगरपालिका अधिकारी, अशिमा विश्वास उप अभियंता, जगेशवर चौहान, प्रभात सिंन्ह, लिलेन्द्र प्रधान, दिनेश सिंह, भोला यादव, शंकर यादव सहित निकाय के सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सहित मिडिया के लोग उपस्थित रहें।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2025 के परिप्रेक्ष्य में मंगलव...
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2025 के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को पार्टी की नैरेटिव एवं कंटेंट टीम की घो...
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए स्थानीय निकाय चुनावों और पंचायत ...
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 21 जनवरी 2025 को नगरीय निकाय निर्वाचन तथा त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2025 के लिए कार्यक्रम जारी किये जाने...
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 21 जनवरी को नगरीय निकाय निर्वाचन तथा त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2025 के लिए कार्यक्रम जारी किये जाने के ...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा नगरीय निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चि...