नेताजी बोले: 'शराबियों को छोड़ो वरना ट्रांसफर पक्का', भूपेश ने साधा निशाना...

Posted On:- 2025-01-13




बलरामपुर (वीएनएस)। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती से परेशान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने टीआई को ट्रांसफर की धमकी भी दे डाली। उनका यह अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पूर्व सीएम ने साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर तंज कसते हुए वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा, "सुशासन जमीन पर लेटा है। बलरामपुर कोतवाली के सामने का दृश्य है। सुशासन कह रहा है कि जिन शराबियों का चालान किया गया है, उन्हें तुरंत छोड़ दें।"


पुलिस की सख्ती से नाराजगी
जिले में पुलिस प्रशासन यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से कई शराबी वाहन चालक पकड़े गए। इसी दौरान भाजपा नेता अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।

सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन
वायरल वीडियो में अजीत सिंह जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वे पुलिस पर अपने समर्थकों को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। साथ ही थाना प्रभारी को दो दिनों में ट्रांसफर कराने की धमकी भी दी। उनके इस प्रदर्शन के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

राजनीतिक विवाद तेज
अजीत सिंह की इस हरकत से भाजपा और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ पुलिस का कहना है कि वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने भाजपा की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Related News
thumb

यातायात नियमों का पालन क़ो आदत में करें शुमार : कलेक्टर

पुलिस प्रशासन द्वारा 5 जनवरी 2025 से शुरू किये गये यातायत जागरूकता माह का समापन कार्यक्रम बुधवार क़ो पुलिस कम्युनिटी हाल बलौदाबाजार में सम्पन्न हुआ।...


thumb

बच्चों एवं महिलाओं क़ी सेहत व उत्थान पर हो पूरा जोर : कलेक्टर

कलेक्टर दीपक सोनी नें बुधवार क़ो महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य शासन के विभिन्न ...


thumb

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा 9 क़ो, जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में तीन ...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फ़रवरी 2025 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा हैं। परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 12 केंद्र बन...


thumb

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों पर स...

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज सुबह 10 बजे कलेक्टरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उद्यानिकी, कृषि...


thumb

नगरीय निकाय निर्वाचन : निकायवार किया गया ई.व्ही.एम. रेण्डमाईजेशन

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई/भिलाई चरौदा/नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अम्लेश...


thumb

सभी सेक्टर अधिकारी रूटचार्ट के अनुसार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण क...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विध्...