जगदलपुर (वीएनएस)। जगदलपुर के महारानी अस्पताल परिसर स्थित शहीद गुंडाधुर सभागार में शुक्रवार को सघन फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बस्तर जिले के सभी बीएमओ, बीपीएम और शिक्षा विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के संबंधित अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, सेक्टर प्रभारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
कार्यशाला में मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार बसंत पंडा द्वारा जिले में फाइलेरिया की स्थिति के बारे में पीपीटी के माध्यम से सभी प्रतिभागी अधिकारी-कर्मचारियों को अवगत कराया गया और एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया रोधी गोली को खिलाने के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में प्रभारी मलेरिया अधिकारी डॉ. सीआर मैत्री ने बताया कि बस्तर जिले के तीन विकासखण्ड तोकापाल, बस्तर और बकावंड में औसत से अधिक फाइलेरिया पीड़ित पाए जाने के कारण उक्त ब्लॉकों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. मनोज कुमार के द्वारा फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए फाइलेरिया से होने वाली हानि और उसके लक्षण तथा उपचार के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही सघन फाईलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाए जाने पर जोर दिया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद एवं अन्य चिकित्सक और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है
सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...