राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन ने जगत राम की बदली जिंदगी

Posted On:- 2025-01-17




सुकमा (वीएनएस)। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने सुकमा निवासी जगत राम यादव की जिंदगी बदल दी। कोरोना लॉकडाउन के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे जगत राम आज एक सफल व्यवसायी बन गए हैं। यह सब संभव हो सका है छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) का मकसद, शहरी गरीबों को कौशल विकास और रोज़गार के अवसर मुहैया कराना है। 

इस मिशन के तहत, शहरी गरीबों को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हाट-बाजारों में सब्जी बेचकर जीवनयापन करने वाले जगत राम का व्यवसाय लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से ठप पड़ गया था। व्यवसाय को दोबारा शुरू करने के लिए उनके पास पूंजी नहीं थी। ऐसे मुश्किल समय में नगर पालिका परिषद सुकमा की सर्वेक्षण टीम ने उनकी मदद की और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आवेदन करने में उनकी सहायता की।

स्वनिधि योजना ने दी नई शुरुआत

जगत राम ने स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का पहला ऋण प्राप्त किया। इस राशि से उन्होंने अपना सब्जी का व्यवसाय फिर से प्रारंभ किया। इसके बाद, उन्होंने योजना की दूसरी और तीसरी किश्त के तहत क्रमशः 20 हजार रुपये और 50 हजार रुपये का ऋण लेकर अपने व्यवसाय का विस्तार किया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जगत राम ने बैंक से 2 लाख रुपये का सब्सिडीयुक्त व्यक्तिगत ऋण प्राप्त किया। इस राशि से उन्होंने सब्जी व्यवसाय के साथ साथ किराना दुकान भी शुरू कर दिया। आज उनके पास एक स्थायी दुकान है और वे आत्मनिर्भर बनकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। जगत राम यादव कहते हैं कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने मेरे जीवन को नई दिशा प्रदान की। आज मैं अपने परिवार की सभी जरूरतें पूरी कर सकता हूं और समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा हूं। इस सहायता के लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया विष्णु देव साय को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।




Related News
thumb

ड्रोन तकनीक से बढ़ी महिलाओं की आत्मनिर्भरता : हेमलता मनहर ने की मुख...

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ी की निवासी हेमलता मनहर आज आधुनिक कृषि तकनीक और महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज अनुविभाग अकलतरा के राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।


thumb

’’रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री साय ने जिले की बहनों को दी बड़ी सौगात’’

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को बालोद जिले के डौंड...


thumb

राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह ...


thumb

“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं...


thumb

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला सशक्तिकरण व आत्मरक्षा प्रशि...

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेंद्र महिनाग के निर्देश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ...