धमतरी (वीएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए बीते दिनों आवेदन आमंत्रित किए गए थे। संविदा पदों की निर्धारित दिवस में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई।
साथ ही सूची को कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा और जिले की वेबसाईट पर अपलोड किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने सभी अनंतिम चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 20 एवं 21 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत सभी दस्तावेज की मूल प्रति के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित होने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...
जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...