आबकारी विभाग ने 97.67 बल्क लीटर मदिरा जब्त की

Posted On:- 2025-01-19




बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर  संबित मिश्रा के निर्देश पर और उपायुक्त आबकारी  आशीष कोसम के मार्गदर्शन में 17 जनवरी 2025 को जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व मे आबकारी टीम बीजापुर ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त भोपालपट्टनम ग्राम बासागुड़ा थाना बासागुड़ा से 500 मीटर की दुरी पर साप्ताहिक बाजार के मध्य तिरुपति जंघम नाम के व्यक्ति द्वारा किराना दुकान के माध्यम से अवैध मदिरा का विक्रय किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम मौके पर घटना स्थल पर पहुंची परन्तु आरोपी अवैध शराब को अपने घर के एक कमरे मे छुपा कर फरार हो चूका था। स्थानीय पुलिस की मदद से तथा गांव के सरपंच एवं अन्य गवाहों के उपस्थिति मे कमरे का दरवाजा तोड़ा गया जहाँ से बड़ी मात्रा मे नॉन ड्यूटी पेड एवं ड्यूटी पेड अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 36, 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया है।

कार्यवाही के दौरान नॉन ड्यूटी पेड (मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना विक्रय हेतु कुल 66.17 बल्क लीटर 273 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की, 84 नग मैकडॉवेल्स नंबर 1 व्हिस्की, 7 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की प्रति नग 180 उस 1 नग किंग फिशर बियर 650 उस  ड्यूटी पेड कुल 31.50 बल्क लीटर 3 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्क, 11 नग ब ब्लैक, 16 नग फ्रंटलाइन व्हिस्की, 8 नग वाइट एंड ब्लू व्हिस्की, 4 नग आफ्टर डार्क व्हिस्की प्रति नग 750 ⁠लीटर प्राप्त किया गया।

         कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीराम कावरे, आरक्षक शिवनारायण सेठिया, भरत वट्टी, नगर सैनिक मनोज एक्का तथा थाना बासागुड़ा के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



Related News
thumb

परिसमापनाधीन मत्स्य पालन सहकारी समिति के सदस्यों से दावा प्रस्तुत क...

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...


thumb

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश, कलेक्टर ने की...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...


thumb

बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान का संगम

सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...


thumb

पंचायत उप निर्वाचन 2026 . सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर ह...

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...


thumb

राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,548 प्रकरणों का हुआ निराकरण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की ...

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...