गंगालूर धान मंडी में किसानों के साथ अन्याय, प्रति बोरा 3 किलो तक धान वसूली...

Posted On:- 2025-01-20




बीजापुर (वीएनएस)। बीजापुर जिले में धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। गंगालूर और चेरपाल समेत जिले के कई केंद्रों में किसानों से उनके पसीने की कमाई पर डाका डाला जा रहा है।

धान खरीदी प्रक्रिया के तहत प्रति बोरी 40 किलो 600 ग्राम धान लिया जाना चाहिए, लेकिन गंगालूर मंडी में किसानों से 41 से 43 किलो तक धान लिया जा रहा है। यह स्थिति किसानों की मेहनत पर सीधा असर डाल रही है।

बोरे के वजन का हवाला देकर किसानों से वसूली
धान खरीदी केंद्रों पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी बोरे के वजन का हवाला देकर अधिक धान वसूल रहे हैं। भोले-भाले किसानों को इस प्रक्रिया में गुमराह किया जा रहा है। एक केंद्र कर्मचारी ने स्वीकार किया कि यह सब लैम्प्स प्रबंधक के निर्देश पर हो रहा है। उन्होंने कहा, "हम सिर्फ वही करते हैं जो अधिकारी कहते हैं।"

किसानों के साथ हो रहा अन्याय
किसान नेताओं और सामाजिक संगठनों ने इस गड़बड़ी पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए। अतिरिक्त धान लेने से न केवल किसानों का नुकसान हो रहा है, बल्कि उनकी मेहनत का भी अपमान हो रहा है।

प्रशासन से जांच की मांग
धान खरीदी केंद्रों में हो रही इस गड़बड़ी पर किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों के साथ हो रहा अन्याय रोका जा सके।

बीजापुर जिले में इस प्रकार की गड़बड़ी से कृषि व्यवस्था और किसान हित पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।



Related News
thumb

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा 9 क़ो, जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में तीन ...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फ़रवरी 2025 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा हैं। परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 12 केंद्र बन...


thumb

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों पर स...

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज सुबह 10 बजे कलेक्टरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उद्यानिकी, कृषि...


thumb

नगरीय निकाय निर्वाचन : निकायवार किया गया ई.व्ही.एम. रेण्डमाईजेशन

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई/भिलाई चरौदा/नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अम्लेश...


thumb

सभी सेक्टर अधिकारी रूटचार्ट के अनुसार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण क...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विध्...


thumb

जिले में चलाया जा रहा येलो लाईन कैम्पेन

जिले में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत लगातार येलो लाईन कैम्पेन चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल, कॉलेजों में बच्चों को तम्बाकू सेवन से होने वाले...


thumb

मतदान कार्य को निर्बाध संपादित करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही ...

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान कार्य को निर्बाध रूप से संपाद...