विष्णु की पाती पाकर पीएम आवास योजना के लाभार्थियों में खुशी और उल्लास की लहर

Posted On:- 2025-01-20




लाभार्थी दयाराम बघेल ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

सुकमा (वीएनएस)। विष्णु की पाती का वितरण नगर पालिका परिषद सुकमा के विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शुभकामना संदेश प्रदान किया गया। जिसे पाकर हितग्राहियों में अपार खुशी देखी गई। नगर पालिका परिषद सुकमा में निवासरत परिवारों की कठिनाइयों को समझते हुर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने की अनुमति दी गई है, जो हमारे परिवार के लिए एक बहुमूल्य तोहफा साबित होगा।  

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने कहा कि इस योजना के तहत लोगों को न केवल घर मिल रहे हैं बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है। विष्णुदेव साय सरकार ने उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाया है, जिससे उनमें सुरक्षा और सम्मान का भाव पैदा हुआ है। विष्णु की पाती के माध्यम से प्रदेश के मुखिया ने हमसे संवाद कर हमारा मान बढ़ाया है। हमारी तरफ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बहुत बहुत धन्यवाद और हितग्राहियों को मुख्यमंत्री का संदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पत्र में  लिखा है। जय जोहार। मुझे आपको यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आपका पक्का मकान शीघ्र ही बनकर तैयार हुआ । यह मेरा सौभाग्य है कि आपके इस सपने को साकार करने का माध्यम मैं बना हूं। आपके नए घर में खुशियां और समृद्धि बनी रहे यही मेरी शुभकामना है। उन्होंने पत्र के अंत में लाभार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी हैं।



Related News
thumb

कृषि में नवाचार की मिसाल-ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्ज...

ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे पौध...


thumb

राजनांदगांव बनेगा शतरंज का हब- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

।छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में शतरंज का प्रशिक्षण ले रहे नन्हें खिलाड़यिों से आत्मीय मुलाकात क...


thumb

राजनांदगांव जिले में 1,347 ग्रामीणों को सौंपे गए संपत्ति के वैधानिक...

राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक प्रदान करने की द...


thumb

सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण के नए दिशा-निर्देश जारी, संतुलित उप...

राज्य सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वैज्ञानिकों द्वारा सतत कृषि विका...


thumb

देवपुर में समर कैंप का आयोजन- बच्चों ने प्रकृति के सानिध्य में सीखा...

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के वारनवापारा अभ्यारण्य के पास देवपुर में बच्चों के लिए विशेष नेचर कैंप का आयोजन किया गया है। नौतपा से पहले ...


thumb

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दाव...

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 (कक्षा 9वीं) म...