बिलासपुर (वीएनएस)। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध धान के खिलाफ आज भी तगड़ी कार्रवाई की गई। एक किसान के पास बेचने के लिए धान शेष नहीं था। उन्होंने बाजार से धान खरीदकर केंद्र में बेचने पहुंचा था। संयुक्त टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। किसान का 80 क्विंटल धान बरामद कर लिया गया। इस प्रकार धान नहीं होने के बावजूद ज्यादा पैमाने का टोकन कटाने वाले 10 किसानों का 876 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर ने आगे और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र चिल्हाटी का भौतिक सत्यापन नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कृषक के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत धान कम पाये जाने पर 1.580 हेक्टेयर (81 क्विंटल धान) का रकबा समर्पण कृषक की सहमति से कराया गया। इसी प्रकार तहसील सकरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र घुरू में तहसीलदार सकरी जॉच हेतु उपस्थित हुए। मौके पर उपस्थित कृषक राधेश्याम शर्मा के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 135 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कृषक की सहमति कराया गया।
तहसील मस्तुरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र सह सेवा सहकारी समिति जोधरा में नायब तहसीलदार द्वारा उपस्थित होकर जाँच किया गया। मौके पर उपस्थित किसानों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत कुल 07 कृषकों से 359.60 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील बोदरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र सरवानी का निरीक्षण नायब तहसीलदार बोदरी द्वारा किया गया। आज दिनांक हेतु जारी टोकनों का भौतिक सत्यापन किया गया एवं लगभग 300 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कृषकों द्वारा किया गया। विकासखण्ड तखतपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र टांडा के कृषक कृष्णादेवी गुप्ता / हरिश्चंद निवासी कोटा के द्वारा 80 क्विंटल धान कोटा से खरीदकर कर लाया जाना पाया गया। अतः उपरोक्तानुसार धान को जप्त किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा 5 जनवरी 2025 से शुरू किये गये यातायत जागरूकता माह का समापन कार्यक्रम बुधवार क़ो पुलिस कम्युनिटी हाल बलौदाबाजार में सम्पन्न हुआ।...
कलेक्टर दीपक सोनी नें बुधवार क़ो महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य शासन के विभिन्न ...
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फ़रवरी 2025 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा हैं। परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 12 केंद्र बन...
कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज सुबह 10 बजे कलेक्टरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उद्यानिकी, कृषि...
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई/भिलाई चरौदा/नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अम्लेश...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विध्...