बिलासपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस माह में छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाव के लिए विटिमिन ए की खुराक दी जाएगी। शिशु संरक्षण माह के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी द्वारा किया गया।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकिशोर नगर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के नियमित टीकाकरण, कुपोषण से बचाव एवं गर्भवती माताओं में होने वाली खून की कमी को दूर करने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई व आयरन गोली के सेवन के महत्व के विषय में बताया गया। उक्त क्रम में शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले में 09 माह से 5 वर्ष तक के 1.77.432 बच्चों को विटामिन ए की खुराक एवं 6 माह से 5 वर्ष तक के 1,87,870 बच्चो को सप्ताह में 2 बार आयरन सिरप दिया जावेगा। गर्भवती माता के लिए प्रतिदिन 1 आयरन टेबलेट प्रथम तिमाह के पश्चात दिया जावेगा। साथ ही नियमित टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों को टीके, 5 वर्ष तक के बच्चो का वजन कराकर अति कुपोषित बच्चों का पोषण पुर्नवास केन्द्र में उपचार किया जायेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. प्रभात श्रीवास्तव आईएमए अध्यक्ष, डॉ. मनोज सैमुअल प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. बी. के. वैष्णय, जिला मलेरिया अधिकारी, प्युली मजूमदार जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एस.आर. राम बीईटीओ, डॉ. टारजन आदिले, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, एवं अमित स्काट, प्रभारी आरएमएनसीएचए / डीपीएचएन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी द्वारा जिले के अभिभावको से अपील की गई है कि वे अपने और अपने आसपास के 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण जनित बीमारियों से बचाने के लिये अपने बच्चों को नजदीक के शासकीय अस्पताल / टीकाकरण सत्र में ले जाकर विटामिन ए तथा आयरन सिरप का घोल आवश्यक रूप से पिलाएं साथ ही टीकाकरण से छूटे बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने...
न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्व...
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने कर कमलो...
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र या...
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के पावन अवसर पर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न...
एक कुम्हार के हाथों से गढ़ी मिट्टी की खुशबू आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रही है। उसके बनाए मटके न केवल लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि गर्मी...