TRAI का नया नियम : अब बिना रिचार्ज के 90 दिनों तक चलेगा सिम

Posted On:- 2025-01-22




टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की ओर से नया नियम जारी किया गया है, जिसमें बिना रिचार्ज के सिम कार्ड को ज्यादा दिनों तक एक्टिवेट रखने की छूट दी गई है। अगर आप फोन में दो सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है, क्योंकि फोन में ड्यूल सिम कार्ड यूजर करने वाले कों न्यूनतम रिचार्ज कराना होगा है, जिससे सिम कार्ड ब्लॉक न हो जाए। इस मामले में ट्राई ने मोबाइल यूजर्स को थोड़ी राहत दी है। कहने का मतलब है कि बिना रिचार्ज के सिम कार्ड को ज्यादा वक्त तक एक्टिवेट रखा जा सकता है, तो आइए जानते हैं जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल सिम को बिना रिचार्ज के कितने दिनों तक एक्टिवेट रखा जा सकता है।

जियो सिम कार्ड वैलिडिटी रूल
रिलायंस जियो सिम कार्ड को बिना रिचार्ज के 90 दिनों तक एक्टिव रखा जा सकता है। 90 दिनों के बाद सिम को दोबारा एक्टिवेट करना होगा। आपके आखिरी रिचार्ज प्लान के आधार पर इनकमिंग कॉल को एक माह या फिर कुछ हफ्तों के लिए बंद किया जा सकता है। इसके बाद भी अगर सिम कार्ड रिचार्ज नहीं किया जाता है, तो उसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा। साथ ही वो नंबर किसी दूसरे यूजर को दे दिया जाएगा।

एयरटेल सिम कार्ड वैलिडिटी नियम
एयरटेल सिम कार्ड बिना किसी रिचार्ज के 90 दिन या उससे ज्यादा वक्त तक एक्टिवेट रखा जा सकता है। इसके बाद यूजर को 15 दिनों की अतिरिक्त छूट मिलती है। इस दौरान यूजर को रिचार्ज कराना अनिवार्य होता है। ऐसा न करने पर मोबाइल नंबर हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उस सिम को दूसरे को आवंटित कर दिया जाएगा।

वोडाफोन-आइडिया सिम कार्ड वैलिडिटी नियम
यूजर बिना रिचार्ज के अपने सिम कार्ड को 90 दिनों तक एक्टिवेट रख सकते है। वही अगर आप अपने सिम को एक्टिवेट रखना चाहते हैं, तो उसमें कम से कम 49 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

बीएसएनएल सिम कार्ड की वैलिडिटी का नियम

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के सिम को बिना रिचार्ज के सबसे ज्यादा दिनों तक एक्टिवेट रखा जा सकता है। इसे बिना रिचार्ज के करीब 180 दिनों तक एक्टिव रख सकते हैं। यह लंबा प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन होगा, जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं।

20 रुपये में 30 दिन का प्लान
अगर कोई सिम 90 दिन तक एक्टिवेट रहती है, और उसमें 20 रुपये का बैलेंस हैं, तो सिम कार्ड को अगले 30 दिनों तक बंद नहीं किया जाएगा। ऐसे में आप सिम कार्ड को 120 दिनों तक इस्तेमाल कर पाएंगे।



Related News
thumb

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, मजबूत डॉलर और वैश्विक तनाव से दबाव

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंच...


thumb

आज शेयर बाजार पर रहेगा वैश्विक तनाव का असर, गैप-डाउन शुरुआत की आशंका

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों ...


thumb

1 जुलाई से गैस-पेट्रोल सस्ता, पासपोर्ट महंगा, बिना टिकट यात्रा पर अ...

जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं।


thumb

गूगल को करारा झटका: Gemini AI के को-लीड नोअम शजीर OpenAI में शामिल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में वर्चस्व की जंग दिन-ब-दिन दिलचस्प होती जा रही है। इस रेस में दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) को एक ऐसा करार...


thumb

होम लोन लेने वालों के लिए राहत, RBI के फैसले के बाद EMI पर नहीं बढ़...

घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ताजा मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ...


thumb

महंगाई ने फिर दिया झटका: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 7 जून से ...