सीएम साय ने बीजेपी प्रत्याशी की दुकान में चाय बनाकर जनता को पिलाई

Posted On:- 2025-02-05




रायगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायगढ़ पहुंचे, जहां चुनाव प्रचार के दौरान वे बीजेपी प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे और खुद चाय बनाकर लोगों को पिलाई। इससे पहले, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी इसी दुकान पर आकर चाय पी चुके हैं।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कार्यकर्ताओं से आह्वान
सोमवार को रायगढ़ दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल बना हुआ है और आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने विकास कार्यों के लिए धन की कमी का बहाना बनाया, लेकिन भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष से प्रेरित मामलों को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। रायगढ़ जिले में दर्ज 9 मामलों में से 2 को पहले ही वापस लिया जा चुका है और शेष 7 मामलों को भी जल्द खत्म किया जाएगा।



Related News
thumb

यातायात नियमों का पालन क़ो आदत में करें शुमार : कलेक्टर

पुलिस प्रशासन द्वारा 5 जनवरी 2025 से शुरू किये गये यातायत जागरूकता माह का समापन कार्यक्रम बुधवार क़ो पुलिस कम्युनिटी हाल बलौदाबाजार में सम्पन्न हुआ।...


thumb

बच्चों एवं महिलाओं क़ी सेहत व उत्थान पर हो पूरा जोर : कलेक्टर

कलेक्टर दीपक सोनी नें बुधवार क़ो महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य शासन के विभिन्न ...


thumb

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा 9 क़ो, जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में तीन ...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फ़रवरी 2025 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा हैं। परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 12 केंद्र बन...


thumb

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों पर स...

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज सुबह 10 बजे कलेक्टरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उद्यानिकी, कृषि...


thumb

नगरीय निकाय निर्वाचन : निकायवार किया गया ई.व्ही.एम. रेण्डमाईजेशन

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई/भिलाई चरौदा/नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अम्लेश...


thumb

सभी सेक्टर अधिकारी रूटचार्ट के अनुसार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण क...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विध्...