छत्तीसगढ़-दिल्ली पुलिस ने किया बांग्लादेशी घुसपैठियों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

Posted On:- 2025-03-22




रायपुर/नई दिल्ली(वीएनएस)। छत्तीसगढ़ एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और दिल्ली पुलिस ने अपने-अपने राज्यों में बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में बसाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ ATS ने 3 और दिल्ली पुलिस ने 18 बांग्लादेशी एवं 8 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पहचान पत्र और पासपोर्ट मुहैया कराते थे। गिरफ्तार आरोपियों पर आरोप है कि वे बांग्लादेशियों को अवैध रूप से बसाने में मदद कर रहे थे और इसके बदले पैसे वसूलते थे। पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए घुसपैठ और नौकरी का जाल
गिरफ्तार आरोपियों में चार भारतीयों की पहचान की गई है, जो बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल थे। इस रैकेट का सरगना जुल इस्लाम था, जो पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने कई बांग्लादेशियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट दिलवाया, जिससे वे एयरलाइन कंपनियों में नौकरी भी प्राप्त कर सके।

इसके अलावा, कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत के EWS कोटे का लाभ उठाकर अपने बच्चों का दाखिला प्रतिष्ठित स्कूलों में करवा रहे थे। ये लोग लोकल पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव के साइन वाले दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवा रहे थे। बांग्लादेशी घुसपैठिए अपने अवैध रूप से कमाए गए पैसे को हवाला नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश भेजते थे।

हवाला नेटवर्क से जुड़े तार
पुलिस को इस जांच में हवाला नेटवर्क का भी सुराग मिला है, जो भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक दुकान के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। गिरोह के एक सदस्य की बार-बार बांग्लादेश यात्रा करने की पुष्टि हुई है। यह सिंडिकेट न केवल बांग्लादेशियों को भारत में प्रवेश कराने में मदद करता था, बल्कि उन्हें नौकरियां और फर्जी दस्तावेज भी उपलब्ध कराता था।

छत्तीसगढ़ में ATS की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ ATS ने रायपुर से गिरफ्तार किए गए तीन बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट निरस्त करवा दिए हैं। साथ ही, उनके फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी को भी रद्द करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है। तीनों गिरफ्तार बांग्लादेशी – मोहम्मद इस्माइल (27), शेख अकबर (23) और शेख साजन (22) – रिश्ते में भाई हैं। ये 8 फरवरी को रायपुर से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे और फर्जी दस्तावेजों के सहारे इराक भागने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते ATS ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बांग्लादेशी मास्टरमाइंड फरार, पुलिस की दबिश जारी
ATS की जांच में सामने आया कि ये तीनों बांग्लादेशी रायपुर के मोहम्मद आरिफ नामक व्यक्ति की मदद से आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट बनवाने में सफल रहे थे। इस पूरे नेटवर्क को शेख अली नामक व्यक्ति चला रहा था, जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए दस्तावेज तैयार कर उन्हें खाड़ी देशों में भेजने का काम कर रहा था।

शेख अली अब फरार हो चुका है और पुलिस को उसके बांग्लादेश भागने की आशंका है। छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम ने बांग्लादेश बॉर्डर तक जाकर छानबीन की, लेकिन फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

2017 से जारी था फर्जी दस्तावेजों का खेल
ATS की जांच में पता चला कि यह गिरोह 2017 से ही बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिकता दिलाने और फिर उन्हें खाड़ी देशों में भेजने का अवैध धंधा कर रहा था। रायपुर का एक चॉइस सेंटर संचालक मोहम्मद आरिफ भी इस गैंग का हिस्सा था, जो पैसों के बदले फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी तैयार करता था।

ATS को संदेह है कि इस गिरोह की मदद से कई अन्य बांग्लादेशी भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं और फर्जी दस्तावेजों के जरिए देश छोड़ने की योजना बना रहे हैं। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।



Related News
thumb

किसान के बेटे नमन ने रचा इतिहास, कबीरधाम जिले में पाया 5वां स्थान

सहसपुर लोहारा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी के छात्र नमन साहू ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में जिले में 5वां स्थान हासिल कर विद्यालय...


thumb

गर्मी की छुट्टी में ‘नो स्कूल-नो फीस’ लागू करने की मांग तेज

निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शुल्क वसूली को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान ने छात्र...


thumb

'माँ का दुलार' किट से सजेगा बेटियों का बचपन

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने 'माँ का दुलार - माँ शिशु सुरक्षा कवच' योजना का आगाज़ किया है।


thumb

12 हजार पौधों का संरक्षण कर रहा महिला समूह, 'वूमेन फॉर ट्री' योजना ...

​केंद्र सरकार एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजना 'वूमेन फॉर ट्री' के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल...


thumb

बंगाल प्रवास से लौटे विधायक ललित चंद्राकर, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

लित चंद्राकर के 40 दिवसीय पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान से लौटने पर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में उनका भव्य स्वागत किया गया।


thumb

भिलाई ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा

बहुचर्चित तालपुरी ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी रवि शर्मा को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने ...