दुर्ग (वीएनएस)। ललित चंद्राकर के 40 दिवसीय पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान से लौटने पर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में उनका भव्य स्वागत किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया।
बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अहम चरणों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों, ग्रामीण क्षेत्रों और बूथ स्तर तक पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।
एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक चंद्राकर ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें मिला हर दायित्व पूरी निष्ठा से निभाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता का स्नेह और समर्थन अभूतपूर्व रहा और भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ लौटकर अपने क्षेत्र के लोगों के बीच आने से उन्हें नई ऊर्जा मिली है और वे दुर्ग ग्रामीण के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान ‘ललित भैया जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य, पार्षद, सरपंच सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विधायक चंद्राकर को बंगाल में संगठनात्मक दायित्व सफलतापूर्वक निभाने पर बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि विधायक ललित चंद्राकर को इससे पहले भी पार्टी संगठन द्वारा विभिन्न राज्यों के चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं, जिन्हें उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया है।
बिलासपुर में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और प्रतिष्ठानों पर ए...
पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने 29 अप्रैल को थाना खमतराई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, अभिलेख, अपराध रजिस...
रायपुर के सड्डू इलाके से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एसपी मनोज खेलारी ने 14 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। जारी आदेश में 5 टीआई (निरीक्षक), 2 सब इंस्पेक्...
सहसपुर लोहारा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी के छात्र नमन साहू ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में जिले में 5वां स्थान हासिल कर विद्यालय...
निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शुल्क वसूली को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान ने छात्र...